{"_id":"5a1eed444f1c1bc45b8b940d","slug":"191511976260-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, बस पलटने से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, बस पलटने से
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से निजी बस पलटी, 8 घायल
लुधियाना साइड से राजपुरा जा रही थी खटड़ा कंपनी की बस
दो सवारियां पहुंची सिविल अस्पताल, बाकी को मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर से होते हुए राजपुरा जा रही खटड़ा कंपनी की बस को साहनेवाल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर बस बेकाबू होकर एयरपोर्ट कट के पास पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने सभी सवारियों को किसी तरह से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से जैसमति और नीतू की हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। बस के नीचे एक राहगीर भी आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया और दूसरी टांग टूट गई। लोगों ने किसी तरह से बस को पीछे कर उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल और ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
खटड़ा कंपनी के बस ड्राइवर परमजीत सिंह ने बताया दोपहर करीब पौने दो बजे वह बस लेकर राजपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में उन्होने साहनेवाल से सवारियां उठानी होती है। इसलिए सब वे से होकर गुजरते है। जब वह बस लेकर साहनेवाल एयरपोर्ट कट के पास पहुंचा तो अचानक साहनेवाल की तरफ से खाली आक्सीजन गैस सिलेंडर से लदी आ रही टाटा-407 ने गलत साइड से आकर बस में टक्कर मार दी। इससे बस ड्राइवर वाली साइड पर पलट गई। हादसे में ड्राइवर परमजीत सिंह, टाटा-407 के ड्राइवर चरणजीत सिंह, सवारी सर्बजीत कौर, जसमती देवी, उसकी बेटी नीतू, खेम सिंह, सोहन सिंह, और दीपक कुमार समेत आठ लोग घायल हो गए सूचना के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस, पीसीआर टवेरा नंबर-5 और ट्रैफिक विंग के जोन चार के इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर साहनेवाल स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। तकरीबन घायलों को छुट्टी दे दी गई। घायल जसमती और नीतू को लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया है। उधर, ट्रक ड्राइवर चरणजीत सिंह का कहना है कि वह जैमल एक्सपोर्ट में काम करता है। टाटा-407 का असल ड्राइवर छुट्टी पर था। इसलिए वह सिलेंडर वेल्डिंग के लिए फोकल प्वाइंट स्थित ढंढारी जा रहा था। साहनेवाल, एयरपोर्ट कट के पास वाहन बेकाबू होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया।