फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाबा विश्वकर्मा जी के नाम पर स्किल डवेल्पमेंट सैंटर खुलेगा: आशु

बाबा विश्वकर्मा जी के नाम पर स्किल डवेल्पमेंट सैंटर खुलेगा: आशु

Thu, 08 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा जी के नाम पर स्किल डवेल्पमेंट सैंटर खुलेगा: आशु
समाज के प्रत्येक वर्ग को भगवान विश्वकर्मा की सोच पर चलना चाहिए: बिट्टू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वीरवार को विश्वकर्मा भवन जीटी रोड, मिलरगंज में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक कुलदीप वैध मौजूद रहे। भारत भूषण आशु ने भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड के श्रेष्ठ निर्माता का नाम दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के नाम पर जिले में एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा ताकि नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाएगी कि शहर में बनने वाले प्रदर्शनी सेंटर का नाम भी भगवना विश्वकर्मा के नाम पर ही रखा जाए। इसके अलावा यह भी कोशिश की जाएगी कि शहर में एक साल में नए विश्वकर्मा भवन का नींव पत्थर भी रखा जाए। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा ही है कि आज रामगढिय़ा बिरादरी तथा लुधियाना को विश्व के कोने कोने में शिल्प कला के धनी के तौर पर जाना जाता है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि किसी भी सूबे या क्षेत्र का औद्योगिक विकास तभी संभव है अगर इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए भगवान विश्वकर्मा की सोच को लागू किया जाए।

इस मौके पर बाबा विश्वकर्मा भवन प्रबंधकीय कमेटी की ओर से 14 इंडस्ट्री को विश्वकर्मा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुछ जरूरतमंद औरतों को सिलाई मशीनों को भी वितरित किया गया। इस मौके पर सुरिंदर डाबर, विधायक कुलदीप सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव अमरजीत सिंह टिक्का, गुरिंदरपाल सिंह बिल्लू, गुरमीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed