{"_id":"5b89714b42c7924666423068","slug":"161535734091-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कंप्लेक्स की छत पर चढ़ गए हड़ताली बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कंप्लेक्स की छत पर चढ़ गए हड़ताली बाबू
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तहसील कांप्लेक्स की छत पर चढ़े हड़ताली कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। मांगों को लेकर पिछले चार दिन से कलम छोड़ हड़ताल पर चल रहे मुलाजिमों ने आज तहसील कंप्लेक्स की छत पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ काले झंडे लहरा कर नारेबाजी की। तहसील और एसडीएम दफ्तरों के लोगों ने चार दिन से हड़ताल के कारण लोग परेशान है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार का रवैया उन्हें संघर्ष तीखा और तेज करने के लिए मजबूर कर रहा है। वह अपनी मांगों के लिए लड़ रहे है और हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य भर में स्टाफ पूरा न होने के कारण एक-एक मुलाजिम चार-चार का काम कर रहा है। इसके बावजूद स्टाफ पूरा करने की जगह उनके हकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार मांगे मान कर उन्हें लागू करने के लिए तैयार नहीं। इस मौके पर सुखदेव शेरपुरी, विजय कुमार, सुरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, कमलदीप कौर हाजिर थीं।