फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तलवंडी में किसान ने जहर निगल की खुदकुशी

तलवंडी में किसान ने जहर निगल की खुदकुशी

Wed, 16 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
तलवंडी में किसान ने जहर निगल की खुदकुशी
आठ लाख कर्ज से दुखी किसान ने दी जान
विज्ञापन

सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हो गई थी फसल
इसी परेशानी में किसान चंद सिंह ने निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
तलवंडी साबो के गांव मिर्जिया के एक किसान ने कर्ज और फसल बर्बाद होने से आहत होकर जहरीली वस्तु निगल निगल ली। हालत बिगड़ने पर पारिवारिक सदस्यों ने उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल दाखिल करवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान किसान चंद सिंह के तौर पर हुई है। उस पर 8 लाख कर्ज था।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके पास सिर्फ तीन एकड़ जमीन है। इसमें चंद सिंह ने कपास की फसल बीजी थी, मगर सफेद मक्खी की वजह से फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि इस वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। उसके सिर पर आढ़ती और बैंक का करीब आठ लाख कर्ज था। मंगलवार को जब वह कपास की फसल देखने के लिए खेत गया तो वहां उसने परेशान होकर कीटनाशक दवा निगल ली। इस वजह से उसकी मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed