{"_id":"5d2620b58ebc3e6c9e1b8ad2","slug":"15627798012-sangoor-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला में मोटीवेटरों पर लाठीचार्ज, कई बेहोश, 14 दिन से भूख हड़ताल पर हैं प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेरकोटला में मोटीवेटरों पर लाठीचार्ज, कई बेहोश, 14 दिन से भूख हड़ताल पर हैं प्रदर्शनकारी
Thu, 11 Jul 2019 12:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज दौरान बेहोश हुई एक मोटीवेयर यूनियन की वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
मालेरकोटला में मांगों को लेकर 14 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मोटीवेटर और मास्टर मोटीवेटर वर्कर बुधवार को रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना की रिहाइश की तरफ बढ़े। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस व मोटीवेटरों के बीच धक्का-मुक्की हो गई और पुलिस ने उनपर लाठियां भांज दी। इससे कई मोटीवेटर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोढी, अमनदीप कौर बठिंडा, कुलदीप सिंह बरनाला, मलकीत सिंह तरनतारन, अमनदीप सिंह तरनतारन और परमिंदर सिंह फाजिल्का 14 दिन से अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर डटे रहे। जबकि यूनियन नेता बलविंदर कौर फरीदकोट, जसविंदर सिंह संगरूर, गुरदीप सिंह होशियारपुर, लखवीर सिंह होशियारपुर और जसवंत सिंह फाजिल्का भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूनियन के कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न जिलों से अपने घर बार छोड़कर अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष करने को विवश हो रहे हैं। इसके विपरीत राज्य सरकार उनकी मांगें मानने की बजाय लाठी के बलपर उनका संघर्ष दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को शाम के समय कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मौके पर एसपी मनजीत सिंह बराड़ और तहसीलदार नवदीप सिंह भोगल अपनी पार्टी के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन