{"_id":"5d2478058ebc3e6cbc338eec","slug":"15626710816-ludhiana-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः हथियार दिखा राहगीरों से लूट करने वाले तीन दबोचे गए, मोबाइल भी हुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियानाः हथियार दिखा राहगीरों से लूट करने वाले तीन दबोचे गए, मोबाइल भी हुए बरामद
Tue, 09 Jul 2019 05:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनसान स्थानों पर राहगीरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को थाना साहनेवाल की पुलिस ने मित्तल धर्मकंडा के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट के तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में ग्यासपुरा स्थित न्यू राम नगर निवासी रविंदर कुमार, मक्कड़ कालोनी निवासी सुमन कुमार और ग्यासपुरा स्थित गुरु तेग बहादुर नगर निवासी संदीप राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मित्तल धर्म कंडा के पास नाकाबंदी करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करने के आदी है और राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करते हैं। इस समय भी आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गश्त के दौरान ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल मिले। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी रविंदर कुमार के खिलाफ थाना साहनेवाल में पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने के आदी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।