{"_id":"5ced5e1cbdec22074b0aa223","slug":"155906004410-ludhiana-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से छुट्टी करवा भाई को ले जा रहा था घर, सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से छुट्टी करवा भाई को ले जा रहा था घर, सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत
Tue, 28 May 2019 11:07 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड कंगनवाल के पास स्थित एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में कार ट्रक से टकरा गई। कार पलटी खाते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। सड़क के दूसरी तरफ भी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई बड़े भाई की अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद साहनेवाल डेहलों रोड पर रहने वाले जिम्मीदार दर्शन सिंह (68) और निर्मल सिंह (73) के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
निर्मल सिंह कुछ दिन पहले घर में गिरकर घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें डीएमसी में दाखिल करवाया था। मंगलवार को अस्पताल से निर्मल सिंह को छुट्टी मिली थी। दर्शन सिंह अपने बड़े भाई को कार से घर लेकर जा रहा था। वह कार खुद चला रहे थे। घर में काम करने वाला युवक पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन
कंगनवाल के पास पहुंचने पर दर्शन सिंह अपनी डस्टर कार से ट्रक को ओवरटेक करने लगे तो ट्रक का पिछला हिस्सा गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी से टकराने के तुरंत बाद ही गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। उधर से भी ट्रक आ रहा था जो गाड़ी से टकरा गया। दोनों तरफ के वाहन वहां रुक गए। गाड़ी के पीछे बैठा युवक बाहर निकला और लोग आगे गए।
बुरी तरह से घायल बुजुर्गों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद लोग दर्शन सिंह को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब जांच यह की जा रही है कि गलती किसकी थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।