फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अस्पताल से छुट्टी करवा भाई को ले जा रहा था घर, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

अस्पताल से छुट्टी करवा भाई को ले जा रहा था घर, सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत

Tue, 28 May 2019 11:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 28 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी करवा भाई को ले जा रहा था घर, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली रोड कंगनवाल के पास स्थित एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में कार ट्रक से टकरा गई। कार पलटी खाते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। सड़क के दूसरी तरफ भी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई बड़े भाई की अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद साहनेवाल डेहलों रोड पर रहने वाले जिम्मीदार दर्शन सिंह (68) और निर्मल सिंह (73) के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


निर्मल सिंह कुछ दिन पहले घर में गिरकर घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें डीएमसी में दाखिल करवाया था। मंगलवार को अस्पताल से निर्मल सिंह को छुट्टी मिली थी। दर्शन सिंह अपने बड़े भाई को कार से घर लेकर जा रहा था। वह कार खुद चला रहे थे। घर में काम करने वाला युवक पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगनवाल के पास पहुंचने पर दर्शन सिंह अपनी डस्टर कार से ट्रक को ओवरटेक करने लगे तो ट्रक का पिछला हिस्सा गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी से टकराने के तुरंत बाद ही गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। उधर से भी ट्रक आ रहा था जो गाड़ी से टकरा गया। दोनों तरफ के वाहन वहां रुक गए। गाड़ी के पीछे बैठा युवक बाहर निकला और लोग आगे गए।


बुरी तरह से घायल बुजुर्गों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद लोग दर्शन सिंह को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब जांच यह की जा रही है कि गलती किसकी थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed