फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान का नाम लेकर धमकियां देना निंदनीय

भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान का नाम लेकर धमकियां देना निंदनीय

Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान का नाम लेकर धमकियां देना निंदनीय
भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान का नाम लेकर धमकियां देना गलत
विज्ञापन

शरारती तत्व आतंकी हमले की आड़ में पंजाब में गुंडागर्दी करना चाहते हैं : शाही इमाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऐतिहासिक जामा मस्जिद से जारी बयान में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी, मुसलमान उसमें योगदान देंगे। शाही इमाम ने कहा कि पाकिस्तान का नाम लेकर भारतीय मुसलमानों को धमकियां देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि शरारती तत्व आतंकी हमले की निंदा की आड़ में गुंडागर्दी करना चाहते हैं।

शाही इमाम ने कहा कि पंजाब सरकार और खास कर लुधियाना पुलिस प्रशासन को इस पर जल्दी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शाही इमाम ने कहा कि किसी गरीब आदमी को सड़क पर रोक कर बदमाशी से धमकाना बहादुरी नहीं कायरता है। हम देश की रक्षा और अखंडता के लिए जान दे सकते हैं लेकिन देश में गुंडागर्दी करने की हरगिज इजाजत नहीं है। शाही इमाम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को मुसलमान अपने आत्म समान के लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed