{"_id":"5c72ca3cbdec224b57505d97","slug":"141551026748-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"201 युवाओं को रोजगार मुहैया करवा लुधियाना रहा सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
201 युवाओं को रोजगार मुहैया करवा लुधियाना रहा सूबे में अव्वल
विज्ञापन
रोजगार मुहैया करवाने में लुधियाना रहा सूबे में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब सरकार की तरफ से चलाए गए घर-घर रोजगार योजना के तहत 13 फरवरी से 22 फरवरी तक सबडिविजन स्तर पर लगाए गए कैंप में लुधियाना 5201 युवाओं को नौकरी दिलवाकर सूबे में अव्वल रहा है। जबकि 3175 युवाओं को रोजगार मुहैया करवाकर पटियाला दूसरे और 3068 युवाओं को रोजगार देकर संगरूर तीसरे नंबर पर रहा है।
डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि इस रोजगार मेले के तहत पूरे पंजाब में 40517 युवाओं को रोजगार मिला है। जबकि 6149 युवाओं को नौकरी के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4070 युवाओं ने अपना कारोबार शुरू करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में लगाए गए रोजगार मेले में 280 इंप्लायर्ज ने 32400 नौकरियों की पेशकश की थी। 11841 बेरोजगार युवा इस मेले में पहुंचे थे। 5201 बेरोजगारों को रोजगार मिलने के साथ 14 ने स्वैरोजगार के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया है। शहर के टीसीकेटी इंस्टीट्यूट में लगाए गए मेले में 1706 युवाओं को रोजगार मिला है। रायकोट में 833, खन्ना में 768, आईटीआई लुधियाना में 620, जगरांवा में 604, समराला में 439 और पायल में 231 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है।