{"_id":"5bb8e548867a556882568aae","slug":"141538843976-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने जारी किया धान के लिए एक हजार करोड रूपये: अमरदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने जारी किया धान के लिए एक हजार करोड रूपये: अमरदीप
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
‘किसानों की कर्जमाफी का दायरा बढ़ाएगी सरकार’
केंद्र ने धान के लिए एक हजार करोड रुपये जारी किए: अमरदीप
नए उद्योग स्थापित करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी मेजर अमरदीप सिंह ने दावा किया कि भविष्य में किसानों के कर्ज माफ करने का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरी तरह से गंभीर हैं और दो एकड़ के मालिक किसानों का कर्ज माफ होने के बाद अगले पड़ाव में ज्यादा जमीन के मालिक काश्तकारों का कर्ज माफ होगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली सरकार है, जिसने किसानों का कर्ज माफ करने का बीड़ा उठाया है। विरोधियों को इस मामले में जुबान बंद रखनी चाहिए। शनिवार को एसयूएस सरकारी कालेज में पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा धान खरीद को लेकर सभी प्रबंध कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने धान खरीद के लिए एक हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके अलावा नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर प्रबंध कर रही है। कैप्टन सरकार एक भी वादे को अधूरा नहीं रहने देाी। इसकेअलावा नए उद्योंगों को स्थापित करवाने की दिशा में सरकार ठोस पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि बेअदबी करने वालों के खिलाफ जांच के लिए गठित एसआईटी तीन माह में रिपोर्ट देगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर विधायक दलबीर सिंह गोल्डी, दामन बाजवा,हरमन बाजवा, घनश्याम कांसल, संजय गोयल, मुनीष सोनी, गीता शर्मा, प्रेम गुप्ता, भारतभूषण, राजीव मक्खन, अनिल लोंगोवालिया हाजिर थे।