{"_id":"5aae9ad34f1c1b094a8b5ed4","slug":"141521392339-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फार हैल्थ में अच्छी सेहत का संदेश देने के लिए दौड़े 700 धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फार हैल्थ में अच्छी सेहत का संदेश देने के लिए दौड़े 700 धावक
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी सेहत का संदेश देने के लिए दौड़े 700 धावक
बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर के बलजीत सिंह रहे फर्स्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
श्री आत्म वल्लभ जैन कालेज द्वारा गुरु नानक स्टेडियम के बाहर से रविवार को रन फार हैल्थ का आयोजन किया गया। कालेज के यूथ क्लब द्वारा मानव जीवन में सुधार के नए तरीकों की खोज के उदद्ेश्य से यह प्रयास किया गया। दौड़ का आगमन एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ ने झंडी देकर किया। स्कूलों, कालेजों, स्वानियोजित और कारपोरेट क्षेत्र से लगभग 700 से अधिक धावकों ने सफेद रंग की टी शर्ट पहन दौड़ लगाई। कालेज प्रबंधक कमेटी के संयुक्त सचिव संजीव जैन ने धावकों को सफेद टी शर्ट स्पोंसर की। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। कालेज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सेहत के लिए जागरूक करना भी रहा है। इस दौड़ में बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालंधर के बलजीत सिंह ने पहला स्थान, आईटीआई लुधियाना के नरेंद्र ने दूसरा और मस्तुआणा कालेज के छिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि बीसीएम लुधियाना की रमनदीप कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर 60 की उम्र पार कर चुकी दो महिलाओं चरणजीत कौर और पुष्पा को सम्मानित किया गया। दोनों महिलाएं अपनी जिंदगी में अनेक गतिविधियों में भाग लेते हुए सोने व सिल्वर पदक हासिल कर चुकी है। कालेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान अशोक जैन, जनरल सचिव नरेंद्र जैन, अरुण जैन, अविनाश जैन, प्रिंसिपल डा. रशिम नागर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नागरिकों में फिटनेस और अच्छी सेहत को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते है। यह कार्यक्रम सभी धावकों के लिए एक अनूठा अनुभव था।