फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिवाली वाली रात 32 जगहों पर लगी आग, चार जगहों पर हुआ ज्यादा नुकसान

दिवाली वाली रात 32 जगहों पर लगी आग, चार जगहों पर हुआ ज्यादा नुकसान

Thu, 08 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
दिवाली वाली रात 32 जगहों पर लगी आग, चार जगहों पर हुआ ज्यादा नुकसान
आग पर काबू पाने के लिए सारी रात सड़कों पर दौड़ती रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
विज्ञापन

ताजपुर रोड फोकल प्वाइंट, सुभाष नगर और सुंदर नगर की चार फैक्ट्रियों में भी लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रोशनी का प्रतीक कहे जाने वाले दीपावली जहां लोगों के लिए खुशियां लेकर आईं, वहीं महानगर में कई जगहों पर आग लगने से काफी नुकसान भी हुआ। महानगर में अलग- अलग 32 जगहों पर आग लग गई। आग पटाखों की वजह से लगी। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। महानगर के फोकल प्वाइंट और सुंदर नगर की दो होजरी फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई। वहीं ताजपुर रोड और सुभाष नगर में कबाड़ के गोदाम में पटाखा गिरने की वजह से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की दस से 15 गाड़ियों में कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ताजपुर रोड पर कबाड़ के गोदाम में आग लगी देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। एक के बाद एक 15 के करीब गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसी तरह सुभाष नगर के एक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड विभाग ने दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसी तरह फोकल प्वाइंट और सुंदर नगर की दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगी आग
मोती नगर की एक फैक्टरी में लगी आग, गुज्जरमल रोड एक प्लाट में पकड़े कबाड़ को लगी आग, गांधी नगर, ताजपुर रोडस, ग्यासपुरा, शिवपुरी संतोख नगर, इडस्ट्री एरिया बी, फोकल प्वाइंट, सलेम टाबरी, मालीगंज, हैदर इंक्लेव, ईएसआई अस्पताल के पास खाली प्लाट में, जगरांव पुल के पास टावर को आग लग गई, खुड्ड मोहल्ला, बस्ती जोधेवाल, बाजवा नगर, डीआईजी दफअतर के पास एक घर में आग लग गई। इसी तरह दशमेश नगर, छावनी मोहल्ला, एमआईजी फ्लैट, सीएमसी अस्पताल के पास कूड़े के डंप में लगी आग, मीना बाजार, शेरपुर चौक, गऊशाला रोड, माडल टाऊन, करीमपुरा, न्यू सुभाष नगर, शक्ति नगर, डॉ. अंबेदकर नगर और गिल रोड की गली नंबर 16 में एक करियाने की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed