फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राहगीरों पर कहर बनकर गिरी असमानी बरोजली, एक की मौत

राहगीरों पर कहर बनकर गिरी असमानी बरोजली, एक की मौत

Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों पर कहर बनकर गिरी असमानी बरोजली, एक की मौत
राहगीरों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत
विज्ञापन

बिजली गिरते ही बिखर कर दूर जाकर गिरे छह लोग, जख्मी
बरगद का पेड़ भी नहीं बचा सका बिजली का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। पिछले कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश बुधवार को आफत बनकर आई। बारिश की बौछारों से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर आसमानी बिजली गिरी, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमेश सिंह पुत्र छज्जा सिंह निवासी गांव हरबंसपुरा सरहिंद के तौर पर हुई है। जबकि हरमेश सिंह का भाई गुरचरन सिंह, दविंदर सिंह खानपुर, बाप-बेटा सुखदीप सिंह व हरनूर सिंह निवासी गांव सिद्धवा, प्रितपाल सिंह व चन्नी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब व गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह साढ़े दस बजे खानपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण 20-25 राहगीर बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे आ खड़े हुए। इस दौरान बिजली उन पर आ गिरी, जिससे हरमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली पेड़ की टहनियों को जलाती हुई नीचे खड़े 6 अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोग दूर-दूर जाकर गिरने से गंभीर जख्मी हो गए। बिजली ने ज्यादातर लोगों की टांगों और बाजू पर गहरा प्रभार छोड़ा है।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हलका विधायक कुलजीत सिंह नादरा जख्मियों का हाल-चाल पूछने के लिए अस्पताल गए। सिविल सर्जन एनके अग्रवाल ने कहा कि हरमेश सिंह (65) की मौत हो गई है जबकि बाकी जख्मी लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो कैप्शन:12जीबीजीपी02: सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में बिजली गिरने से जख्मी लोग अपना इलाज करवाते हुए।
फोटो कैप्शन:12जीबीजीपी02ए: बरगद के पेड पर बिजली गिरने के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed