फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बादलों तुम्हें गिरफतार नहीं करना तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करना सिर्फ बदनाम करना था-कांग्रेसी विधायक

बादलों तुम्हें गिरफतार नहीं करना तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करना सिर्फ बदनाम करना था-कांग्रेसी विधायक

Sun, 07 Oct 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बादलों तुम्हें गिरफतार नहीं करना तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करना सिर्फ बदनाम करना था-कांग्रेसी विधायक
पंजाब की राजनीति में अब बादल परिवार नहीं दिखेगा : राजा वड़िंग
विज्ञापन

बठिंडा। रैली में गिदद्ड़बाहा से कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बरगाड़ी कांड के आरोपी बादलों को गिरफ्तार नहीं करना, न ही उनके खिलाफ केस दर्ज करना बल्कि उनको बदनाम करना है। वडि़ंग ने कहा कि बादल पिता-पुत्र पंथ हितैषी होने का मुखौटा पहनकर पूरी सिख कौम को बेवकूफ बनाते आ रहे थे। अब जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन ने बादलों का चेहरा बेनकाब कर दिया है। विधायक ने कहा कि अब बादल पिता-पुत्र पंजाब की राजनीति में नहीं दिखेंगे। पंथक व टकसाली नेता नया अकाली दल बनाकर पुराने अकाली दल और एसजीपीसी को बादल परिवार से आजाद करवाएंगे।
अब ढहता दिख रहा है शिअद का किला : मनप्रीत
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि अब उन्हें शिरोमणि अकाली दल का किला ढेर होते नजर आ रहा है। मनप्रीत ने कहा कि अकालियों ने पंजाब के खजाने को खूब लूटा जिस के चलते पंजाब गरीब होता गया और बादल परिवार अमीर होता गया। मनप्रीत ने कहा कि बरगाड़ी कांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। अकाली दल ने सेवा केंद्र चलाने वाले जिस ठेकेदार को 1400 करोड़ रुपये दिए थे, वह अब कांग्रेस सरकार को दे रहा है। धीरे-धीरे पंजाब का खजाना भरता जाएगा और पंजाब पहले की तरह खुशहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

बादलों ने पंथ को दांव पर लगाया : धर्मसोत
कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धरमसोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल के साथ मिलकर पंथ और गुरु को दांव पर लगा दिया। जिस कारण बादलों ने अहंकार में आकर गुरु की बेअदबी करवाई। इस दौरान उन्होंने बादलों पर अमर्यादित टिप्पणी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया अकाली दल लेगा जन्म
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि गुरु की बेअदबी करवाने वाले बादलों के कारण पुराना शिरोमणि अकाली दल खत्म हो गया है। अब नया अकाली दल जन्म लेगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से पटियाला रैली को इज्जत का सवाल कहे जाने पर जाखड़ ने कहा कि ऐसी नौबत ही क्यों आई कि पटियाला रैली इज्जत का सवाल बन गई। उन्होंने कहा कि पटियाला रैली में प्रकाश सिंह बादल के जाने का मन नहीं था लेकिन बादल को पुत्र मोह पटियाला रैली में लेकर गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु साहिब ने तो पंथ के लिए बच्चों की कुर्बानी दे दी थी लेकिन बादलों ने अपने परिवार के लिए पंथ की कुर्बानी कर दी। उन्होंने रैली में पहुंचे कांग्रेसी वर्करों से अपील की कि वह अभी से मिशन-13 के तहत लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed