फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सात अक्तूबर की रैलियों को नेताओं ने बनाया अपनी मूछ का सवाल

सात अक्तूबर की रैलियों को नेताओं ने बनाया अपनी मूछ का सवाल

Fri, 05 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सात अक्तूबर की रैलियों को नेताओं ने बनाया अपनी मूछ का सवाल
कल होगी नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई
विज्ञापन

कैप्टन की लंबी, अकाली दल की पटियाला में होगी रैली, खैरा का बरगाड़ी में रोष मार्च
आप विधायक मुख्यमंत्री की कोठी के बाहर बैठेंगे प्रदर्शन को
विकास मल्होत्रा
लुधियाना। पंजाब की सियासत में सात अक्तूबर रविवार का दिन काफी भारी रहने की संभावना है। इस दिन सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस, विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और तीसरा गुट खैरा की तरफ से किए जाने वाली रैलियां की जा रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और विपक्ष के पूर्व नेता सुखपाल खैरा ने इस सियासी समागम को वर्चस्व की लड़ाई मान लिया है। तीनों का सात अक्तूबर को रैलियों के रूप में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
एक ओर कांग्रेसी अलग अलग जिलों में तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ मिल अकाली दल से बागी हुए नेताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सात अक्तूबर को पटियाला में की जा रही रैली में अकाली दल की एकजुटता नजर आ सके। साथ ही अकाली दल की तरफ से अलग अलग जगहों पर मीटिंग की जा रही है। उधर, सुखपाल खैरा के साथ लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने विधायक भाई जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस के साथ मिल दोआबा माझा में सात अक्तूबर को रोष मार्च के लिए मीटिंग की कमान संभाली।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से लुधियाना के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रैली की तैयारियां शुरू की हैं। कांग्रेस विधायकों को ड्यूटियां दी जा रही हैं कि वह बसों और कारों में वर्करों को लेकर लंबी पहुंचें। बीते दिन अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने लुधियाना में मीटिंग की और रूठे अकाली दल के नेता और एसजीपीसी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को मनाने के लिए उनके घर पहुंचे। इतना ही नहीं पूर्व विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के घर जाकर चाय भी पी। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपनी टीम के साथ 3, 4, 5 और छह अक्तूबर को चार दिन में 15 जिलों में मीटिंग की। उन्होंने किसान जत्थेबंदियों, धार्मिक जत्थेबंदियों और अलग अलग छोटी सियासी पार्टियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर के सियासी दिन में आप भी कूदी
तीन जगहों पर रैलियों की तैयारियों तो चल रही हैं। अब सात अक्तूबर के सियासी दिन में मुख्यमंत्री के घर के बाहर भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। बीते दिन लोकसभा सांसद भगवंत मान ने कहा कि सात अक्तूबर को आप के विधायक मुख्यमंत्री की कोठी के बाहर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed