फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रमजान के पवित्र महीने में कैदियों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं

रमजान के पवित्र महीने में कैदियों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं

Fri, 03 May 2019 10:04 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
रमजान के पवित्र महीने में कैदियों को मिलेगीं विशेष सुविधाएं
लुधियाना। सूबे की जेलों में कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। यह भरोसा जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवीं के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम को दिया है।
विज्ञापन

मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से शाही इमाम के मुख्य सचिव चंडीगढ़ स्थित आवास में जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा से मिले और मांग पत्र सौंपा। मुस्तकीम ने बताया कि जेल मंत्री रंधावा से मांग की गई है कि ेलों में रोजा रखने वाले बंदियों को मशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाए ौर जेलों में रोजा रखने और खोलने के समय खास डायट लगाई जाए। रंधावा ने जेल के एडीजीपी रोहित चौधरी से रमजान के महीने में सारे प्रबंध करने के लिए बात की। उन्होंने शाही इमाम की अध्यक्षता में पिछले 13 वर्षों से राज्य भर की जेलों में मुस्लिम कैदियों केलिए बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने बताया कि जेल मंत्री रंधावा ने शिष्टमंडल को विश्वास दिलाया कि रमजान के महीने में रोजा रखने वाले सभी कैदियों को खास सहूलियतें दी जाएंगी। इस साल भी उनकी संस्था की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में कैदियों को रोजा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जाएगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना है, ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed