फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मुंह पर काली पट्टिया बांध सांसद के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

मुंह पर काली पट्टिया बांध सांसद के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मुंह पर काली पट्टिया बांध सांसद के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने शनिवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई ब्लॉक प्रधान सरबजीत कौर ने की। वर्करों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।

मुख्य नेता ब्लॉक सुधार की प्रधान सरबजीत कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार का 3 से 6 साल के बच्चों को प्री-प्राइमरी कक्षाएं शरू कर प्राइमरी स्कूलों में दाखिल करने का फैसला 54000 वर्करों और हेल्परों के मुंह से निवाला छीनना है। सरकार ने आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन से बात किए बिना और आईसीडीएस स्कीम पर प्री-प्राइमरी के लाभ हानि का जायजा लिए बिना ही यह फैसला लागू कर दिया है। इससे राज्य में चल रहे 26833 आंगनबाड़ी केंद्र उजड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को सरकारी कर्मचारी बनाकर दर्जा तीन व चार दिया जाए। केंद्रों के लिए पक्की-साफ सुथरी बिल्डिंग, पीने वाला पानी, बिजली व शौचालय का प्रबंध किया जाए। धरने के दौरान आशा रानी, अमरजीत कौर, अंजु मेहता, निर्मल कौर, परमिंदर कौर, सुमन बाला, मनदीप, चरनजीत, बलविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed