फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lifting of paddy is not happening in grain market Khanna

व्यवस्था धड़ाम: एशिया की सबसे बड़ी मंडी खन्ना में नहीं हो रही धान की लिफ्टिंग, चारों तरफ अंबार, किसान परेशान

Mon, 21 Oct 2024 06:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। मंडी में चारों तरफ धान के अंबार लगे हुए हैं। किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर- ट्रालियां खड़ी हैं। क्योंकि मंडी में धान उतारने की जगह नहीं है। 

विज्ञापन
Lifting of paddy is not happening in grain market Khanna
अनाज मंडी खन्ना में धान से भरी ट्रालियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के खन्ना में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग न होने की वजह से किसान परेशान हैं। मंडी में धान की बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर- ट्रालियां खड़ी हैं। किसान फसल उतारने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


किसानों जत्थेबंदियों की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक के बाद आश्वासन मिला था कि पूरे प्रदेश में धान की लिफ्टिंग शुरू होगी और एक-एक दाना मंडी से उठाया जाएगा। बावजूद खन्ना की अनाज मंडी में सरकार और एफसीआई विभाग के दावों की पोल खुल गई है। मंडी में लिफ्टिंग का बहुत बुरा हाल है। सभी व्यवस्थाएं धड़ाम हो चुकी हैं। मंडी के चारों ओर धान के अंबार लगे हुए हैं। यहां फसल रखने तक की जगह नहीं है। इससे ऐसा लग रहा है कि किसान इस बार दीवाली मंडी में ही मनाएंगे। वहीं, अगर मौसम ने बदला और बारिश हुई तो किसान की मेहनत पर पानी भी फिर सकता है।
विज्ञापन




किसानों ने फसल कटाई से किया मना
मंडी में मौजूद किसान सुरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, जसविंदर सिंह व हरकिरत सिंह ने बताया कि उनकी कई ट्रालियां धान से भरी हुई मंडी में खड़ी हैं। उन्हें उतारने के लिए जगह नहीं है। मंडी का यह हाल देख फैसला लिया है कि जब तक मंडी से फसल लिफ्टिंग शुरू नहीं हो जाती, हम खेत से फसल की कटाई नहीं करेंगे। क्योंकि कटाई के बाद मंडी में फसल को रखने के लिए जगह नहीं है। अगर एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में लिफ्टिंग का यह हाल है तो पंजाब की अन्य मंडियों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एफसीआई के इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने कहना है कि ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि एफसीआई की तरफ से 60 प्रतिशत व पैनग्रन की तरफ से 90 प्रतिशत के करीब धान की फसल लिफ्ट हो चुकी है। उधर, मार्केट कमेटी के सचिव मनजिंदर सिंह मान ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण मंडी में फसल कम आ रही थी। चुनाव खत्म होने के बाद एकदम से फसल की सप्लाई बढ़ गई है। इस वजह से थोड़ी दिक्कत है, लेकिन एक-दो दिन में मंडी से सारी फसल लिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed