फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Leaders started weighing with blood by people in Bathinda

नया ट्रेंड: लड्डुओं के बाद पंजाब में नेताओं को खून से तौलने का आगाज, बठिंडा में लोगों ने रक्तदान कर इकट्ठा किया खून

Sat, 12 Feb 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) 
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 11:11 AM IST
सार

समाजसेवी राजेश कुमार का कहना था कि लोग राजनेताओं को खून से तौलने का प्रचलन शुरू कर रहे हैं जो एक अनोखा ढंग भी है और राजनेताओं को कहीं न कहीं सोचने पर भी मजबूर करेगा कि उनके वर्करों एवं समर्थकों ने अपने खून से तौलकर उनका हौसला बढ़ाया था।

विज्ञापन
Leaders started weighing with blood by people in Bathinda
आप उम्मीदवार को खून से तौलते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पहले चुनाव में लोग अपने चहेते नेताओं को लड्डुओं से तौलते थे, लेकिन पंजाब में नेताओं को खून से तौलने का नया ट्रेंड शुरू हुआ है। बठिंडा से इस ट्रेंड का आगाज हो चुका है। गुरुवार को बरनाला बाईपास रोड पर स्थानीय दुकानदारों एवं शिअद वर्करों ने शिअद बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सरूप चंद सिंगला को बुलाकर पहले रक्तदान शिविर लगाकर रक्त एकत्र किया और उसके बाद इकट्ठा हुए रक्त के साथ शिअद प्रत्याशी को तौला गया। 

विज्ञापन


शिअद प्रत्याशी का कहना था कि लोगों के प्यार का मूल्य उन्होंने हर समय उनके साथ अच्छे बुरे समय में खडे़ होकर पहले भी दिया और अब भी वे चाहे चुनाव जीतें या न जीतें लेकिन वह लोगों के साथ पहले की तरह खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगरूप सिंह गिल को पार्टी वर्करों ने एक होटल में अपने रक्त से तौला। पार्टी वर्करों ने पहले एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया और उसके बाद गिल को तौला। समाजसेवी राजेश कुमार का कहना था कि लोग राजनेताओं को खून से तौलने का प्रचलन शुरू कर रहे हैं जो एक अनोखा ढंग भी है और राजनेताओं को कहीं न कहीं सोचने पर भी मजबूर करेगा कि उनके वर्करों एवं समर्थकों ने अपने खून से तौलकर उनका हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि खून से तुलने वाले नेता अगर चुनाव जीतकर विधायक बनते हैं तो वह लोगों के खून की कदर करते हुए हर आम जन की समस्या को पहल के आधार पर हल करें। 

इससे पहले नेताओं को तौला जाता रहा लड्डुओं से

2022 के चुनाव से पहले पंजाब में जब-जब भी निगम, पंचायत या विधानसभा चुनाव हुए, सभी राजनेताओं को लड्डुओं से तोलने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ा था। इस बार के चुनाव में बठिंडा शहरी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मनप्रीत बादल को पहले पार्टी वर्करों ने नमकीन काजू से तौला था और अब शिअद बसपा प्रत्याशी सिंगला और आप प्रत्याशी गिल को खून से तौलकर लोगों ने नई प्रथा को जन्म दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed