फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Killed two suspected cases of dengue in Pathankot

पठानकोट में डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत

Wed, 23 Oct 2013 10:39 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Wed, 23 Oct 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
Killed two suspected cases of dengue in Pathankot
जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई है। एक मरीज ने डीएमसी लुधियाना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की अमृतसर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दो संदिग्ध मरीजों की मौत के बाद सेहत विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वहीं जिले में तीन और मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इस प्रकार डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला नोडल अफसर डॉ. सुच्चा राम ने बताया कि सुजानपुर निवासी मानसी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसके प्लेटलेट्स घटकर नौ हजार तक पहुंच गए थे। इस कारण उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया था, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बम्याल के ही नरेश कुमार के प्लेटलेट्स भी 35 हजार होने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसको भी रेफर किया गया था। उसने अमृतसर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


डा. सुच्चा राम ने बताया कि अभी दोनों मरीजों की डेंगू रिपोर्ट आनी बाकी है और उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन और मरीज गुरु नानक मोहल्ला निवासी पूजा, शास्त्री नगर भदरोया रोड निवासी मंजू और पंजूपुर निवासी गुरप्रीत कौर में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि 10 संदिग्ध मामले सामने हैं और उनके खून के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर और आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें। कूलरों में पानी जमा न होने दें। घर और छत पर पडे़ टायरों तथा पुरानी चीजों के बीच पानी न जमा होने दें। शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। मालूम हो कि जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15 पहुंच गई है, जबकि सौ से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed