फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   kapurthala, money, exchanger, loot

कपूरथला में मनी एक्सचेंजर से एक लाख की लूट

Tue, 21 Jan 2014 10:09 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 21 Jan 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
kapurthala, money, exchanger, loot
एसएसपी कार्यालय से मात्र कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित मनी एक्सचेंज के दफ्तर को दो अज्ञात आरोपियों ने मंगलवार की सुबह निशाना बना लिया।
विज्ञापन



लुटेरों ने दफ्तर में मौजूद बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर एक लाख चार हजार रुपये लूट लिए। हमले में गंभीर घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल के बयान लेने और मौके की जांच के लिए डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों व थाना सिटी प्रभारी भरत मसीह मौके पर पहुंचे।


स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल गंभीर घायल तपिंदरपाल वालिया (66) निवासी प्रकाश एवेन्यू ने बताया कि स्थानीय गरारी चौक के पास उनके दोस्त राजेन्द्र मोहन त्रेहन निवासी हरगोविंद नगर का मनी एक्सचेंज कार्यालय है, जहां वह दोनों व्यापार करते हैं। इसके अलावा उन्होंने दीप उर्फ लाडी निवासी गांव वडाला कला के बतौर हेल्पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक बाइक पर दो अज्ञात युवक उनके पास दफ्तर आए। युवकों में से एक सरदार था।
विज्ञापन




घायल वालिया ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों ने दफ्तर में जब प्रवेश किया तो वह अकेले थे। दोनों ने वालिया को बहाना लगाया कि उनकी एक लाख रुपये की रकम विदेश से मनी एक्सचेंज के जरिए आई है, क्या वह उक्त राशि उन्हें नकद दे सकते हैं। जिस पर वालिया ने एतराज जताते हुए बताया कि वह इतनी बड़ी रकम का भुगतान चेक के जरिए ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों युवक मोबाइल पर एक नंबर डायल करने लगे। कुछ देर तक फोन पर नंबर न मिलने पर जब वालिया ने युवकों के बताए नंबर को डायल किया तो वह नंबर गलत निकला। इसके तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने छिपाकर रखे दातर निकाले और तपिंदरपाल वालिया पर ताबतोड़ वार करने शुरू कर दिए।


मनी एक्सचेंज का कार्यालय शहर के मुख्य भीड़भाड़ वाले गरारी चौक क्षेत्र में स्थित है। कार्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार के सभी शीशे काले हैं। अज्ञात आरोपी तेजधार हथियारों से वार कर वालिया को गंभीर घायल कर 1 लाख 4 हजार रुपये लूट कर ले गए, लेकिन वारदात के बारे में आस पड़ोस के किसी भी दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।


इसके बाद जब गंभीर घायल अवस्था में तड़पते हुए तपिंदरपाल वालिया अपने कार्यालय से बाहर निकले तो पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर रूप से घायल वालिया को उनके परिजनों ने स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार लेकर उन्हें जालंधर अस्पताल में दाखिल करवा दिया।




वारदात की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों व थाना सिटी प्रभारी भरत मसीह स्थानीय थाना सिटी पहुंचे। अधिकारियों ने वालिया से वारदात संबंधी जानकारी हासिल की और मौके पर जाकर जांच की। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed