फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala MLA Rana Gurjeet Singh accused two ASI of STF to drug selling in Punjab 

पंजाब में नशा: कपूरथला के विधायक का सनसनीखेज आरोप, एसटीएफ के एएसआई बिकवा रहे नशा

Sat, 22 May 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 01:06 PM IST
सार

विधायक राणा गुरजीत ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें सीएम दरबार व डीजीपी तक इस मामले को लेकर जाना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Kapurthala MLA Rana Gurjeet Singh accused two ASI of STF to drug selling in Punjab 
कपूरथला में अपनी बात रखते विधायक राणा गुरजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पूर्व बिजली मंत्री व कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस की एसटीएफ पर ही नशा बिकवाने के आरोप जड़े हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने एसएसपी कंवरदीप कौर को दो एएसआई के नाम भी बताए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को उन्होंने एसएसपी को व्हाट्सएप मैसेज भेजा है और नारकोटिक्स सेल (एसटीएफ) के एएसआई भूपिंदर सिंह और कुलदीप सिंह पर नशा तस्करों से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


कपूरथला के मोहल्ला उच्चाधोड़ा निवासी मंगल दास मंगी ने शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित एकता भवन में विधायक राणा गुरजीत सिंह के सामने आरोप लगाए कि उसने पुलिस को बार-बार सूचना दी कि उच्चाधोड़ा एरिया में नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने के बजाय उसके बेटे वरिंदरपाल उर्फ बाली पर ही नशा बेचने का मामला दर्ज कर दिया। विधायक के सामने मंगल दास ने माना कि उसका बेटा नशा करता है, परंतु वह बेचता नहीं है। जबकि नारकोटिक्स सेल (एसटीएफ) के दो एएसआई भूपिंदर सिंह और कुलदीप सिंह नशा तस्करों से मिलकर नशा बिकवाते हैं। उन्होंने विधायक राणा से बेटे को बचाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन



विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि मुझे शर्म आती है कि मेरे हलके में नशा बिक रहा है। मुझे ये कहने में भी कोई गुरेज नहीं है कि एसएसपी को कहने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि एक बार पहले उन्होंने एसएसपी को खुद फोन करके दोनों एएसआई के नाम और हरकत के बारे में बताया था। शुक्रवार को जब मंगल दास फिर उनके पास आया तो उन्होंने एसएसपी को व्हाट्सएप किया। उन्होंने माना कि दोनों एएसआई नशा करने वालों को नशा तस्कर बताकर झूठे केस में फंसाते हैं और जो नशे के सौदागर हैं, उनसे पैसे लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें सीएम दरबार व डीजीपी तक इस मामले को लेकर जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने कहा कि विधायक राणा गुरजीत सिंह ने शुक्रवार को ही पहली बार यह मामला उनके ध्यान में लाया है। इसकी जांच की जाएगी और दोनों आरोपी एएसआई नशा बिकवाने में लिप्त पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 
विधायक बोले- मैंने दो बार कहा, एसएसपी बोली-आज ही बताया
नशा बिकवाली के मामले में जिला पुलिस पर उंगली उठी तो विधायक राणा गुरजीत सिंह व एसएसपी कंवरदीप कौर में ठन गई। विधायक ने कहा कि उन्होंने एसएसपी को एक बार जुबानी और दूसरी बार लिखित में शिकायत दी है, जबकि एसएसपी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि विधायक यह मामला शुक्रवार को ही उनके ध्यान में लेकर आए हैं। 


2018 में जब राणा गुरजीत सिंह बिजली मंत्री थे तो उस समय उन्होंने सुल्तानपुर लोधी थाने में कार्यरत एसएचओ सरबजीत सिंह पर नशा बिकवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर अपनी सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। तब भी विधायक ने कहा था कि सरबतीत सिंह सीआईए कपूरथला में तैनात थे तो उन्होंने खूब नशा बिकवाया और बेकसूर युवाओं को झूठे मामलों में फंसाया। अब उनके निशाने पर नारकोटिक्स सेल (एसटीएफ) के दो एएसआई भूपिंदर सिंह और कुलदीप सिंह हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed