फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kangana Ranaut slap case CISF Lady Constable Kulwinder Kaur brother statement

कंगना रनौत थप्पड़ कांड: CISF लेडी कांस्टेबल कुलविंदर के भाई का बड़ा बयान, बोले- नहीं मागेंगे माफी

Mon, 18 Nov 2024 07:44 PM IST
अंकेश ठाकुर महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

कंगना को थप्पड़ मारने वाले सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई ने मामले को लेकर बयान दिया है। लेडी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महीवाल ने मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut slap case CISF Lady Constable Kulwinder Kaur brother statement
कंगना रनौत थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड में नया अपडेट आया है। कंगना को थप्पड़ मारने वाले सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई ने मामले को लेकर बयान दिया है। लेडी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महीवाल ने मामले को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। शेर सिंह ने कहा कि उक्त मामले को लेकर जांच पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ फैसले का इंतजार है। फैसले में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए, दोनों पक्षों को सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


इस हाईप्रोफाइल मामले में महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महीवाल ने एक वीडियो जारी करके बड़ा आरोप लगाया कि मामले की जांच के दौरान बार-बार कुलविंदर कौर और उसके पति पर सॉरी बोलने का दबाव बनाया गया। हम किस बात की सॉरी कहें। हम आज भी कहते हैं कि न तो पहले सॉरी कही है, न आज कहेंगे और न ही आगे कहेंगे। जो सजा मिलेगी, वह भुगतने को तैयार हैं। 
विज्ञापन



 

हम सजा से भागते नहीं, पर एकतरफा न हो फैसला

शेर सिंह ने कहा कि मामले की जांच बैंगलुरू से पूरी होकर चंडीगढ़ आ चुकी है। अब फैसला आना बाकी है। कोई भी फैसला अच्छे से छानबीन करके ही लें। क्योंकि हम तो पहले ही मैदान में हैं और शंभू व खनौरी बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। इसलिए जो सजा बनती है, वह दी जाए। हम सजा से नहीं भागते, लेकिन एकतरफा फैसला नहीं होनी चाहिए।


थप्पड़ कंगना को नहीं, सिस्टम को लगा है

शेर सिंह ने कहा कि छह जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कंगना को नहीं, बल्कि सिस्टम को लगा है। ऐसे हालात इसलिए बने कि यहां कानून एक समान नहीं है। रसूखदार के लिए अलग कानून है और आम जनता के लिए अलग। जब ऐसी स्थिति होगी तो ऐसी घटनाएं होना स्वाभाविक है। 

मामले की जांच गांव और घर तक पहुंची

उन्होंने कहा कि चलती इंक्वायरी में उनके जीजा की ट्रांसफर बहन कुलविंदर कौर को जोड़कर बैंगलुरू कर दी गई। इंक्वायरी की आंच उन तक सुल्तानपुर लोधी स्थित उनके घर गांव मंड महीवाल तक पहुंची। हमारे पृष्ठभूमि जांची गई। इस मामले से संबंधित सारे गवाह व अफसर बैंगलुरू जाते रहे हैं। 


कंगना ने नहीं की थी मामले की जांच की अपील

शेर सिंह ने दावा किया कि इस मामले की जांच के लिए कंगना रनौत की ओर से कोई अपील नहीं की गई थी। यह सब जांच सीआईएएसफ विभाग की ओर से की जा रही है। यदि विभाग यह सोच रहा है कि इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगे। कुछ समय बाद लोग या पीड़ित परिवार भूल जाएगा और हम कुलविंदर कौर और उसके पति को डिसमिस करके घर भेज देंगे। ऐसा बिल्कुल गलत है। कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी (कुलविंदर व उसके पति)16 साल की सर्विस, पढ़ाई और जिंदगी के बारे में सोचना चाहिए, कि उन लोगों ने यह नौकरी किन परिस्थितियों से गुजरने के बाद हासिल की है। 

विज्ञापन

कंगना पर आठ केस दर्ज, एसएसपी को सौंपी थी कॉपियां

शेर सिंह ने कहा कि इस मामले में कंगना रनौत की भी इंक्वायरी होनी चाहिए। छह जून की घटना के तीन दिन बाद 9 जून को हमने एसएसपी मोहाली कार्यालय के बाहर धरना दिया था। जहां पर कंगना रनौत पर पहले से दर्ज आठ एफआईआर की कॉपियां सौंपी। फैसले में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए, दोनों पक्षों को बराबर सजा दी जानी चाहिए।

क्या था पूरा मामला

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इसी साल 6 जून को सुरक्षा जांच के दौरान कंगना रनौत को महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। आरोपी महिला किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी से नाराज थी। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद कंगना दिल्ली में भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। उन्हें चंडीगढ़ हवाईअड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके-707 से रवाना होना था। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां उपस्थित सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उनसे सवाल किया कि मैडम आप भाजपा से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी पर भी कुलविंदर ने सवाल पूछा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed