फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jyotirling Yatra train will Leave from Pathankot on November 7

पंजाब: सात नवंबर को पठानकोट से रवाना होगी ज्योर्तिलिंग स्पेशल ट्रेन, त्योहारी सीजन के चलते बढ़ाई गई डेट

Wed, 20 Oct 2021 07:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 07:44 PM IST
सार

ट्रेन में सवार यात्री महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही वे गोवा के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे।

विज्ञापन
Jyotirling Yatra train will Leave from Pathankot on November 7
ट्रेन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) द्वारा 17 अक्तूबर को पठानकोट से मडगांव तक 4 ज्योर्तिलिंग यात्रा विद गोवा ट्रेन चलाई जानी थी। इसमें परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 7 नवंबर को पठानकोट से रवाना होगी। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने त्योहारी सीजन देखते हुए इसको 20 दिन के लिए टाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने इस सबके बावजूद यात्रा में दिलचस्पी दिखाई और 700 में से 600 सीटें बुक हो चुकी थीं। करवाचौथ, दशहरा, दीपावली और शादियों के सीजन के चलते इसको टाला गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सवाल पूछना मना है: पठानकोट में जनसभा में सवाल करने पर विधायक ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन के कारण हुआ समय में परिवर्तन
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि 10 अक्तूबर से लेकर 4 नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के बावजूद काफी संख्या में यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। नवरात्रों के बाद करवाचौथ और सीजन में विवाह शादियों के चलते हायर अथारिटी ने इसके कार्यक्रम में परिवर्तन करने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें - पंजाब: कैप्टन ने दिया भाजपा से गठबंधन का संकेत, हरीश बोले- लगता अपने अंदर के 'धर्मनिरपेक्ष अमरिंदर' को मार डाला 

निर्धारित समय पर होगी रवाना
यह ट्रेन 7 नवंबर को ट्रेन अपने निर्धारित समय और रूट के अनुसार पठानकोट से बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, उज्जैन, सोमनाथ, साबरमती और मडगांव तक जाएगी। इसमें सवार यात्री महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ पर्यटक गोवा के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed