{"_id":"5fdc8a278ebc3e3b8c4ea795","slug":"white-sheet-spread-fields-due-bitter-cold-fog-benefited-wheat-barley-crops-abohar-news-pkl397566425","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में कड़ाके की ठंड से खेतों में बिछी सफेद चादर, कोहरे से गेहूं और जौ की फसल को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में कड़ाके की ठंड से खेतों में बिछी सफेद चादर, कोहरे से गेहूं और जौ की फसल को फायदा
Fri, 18 Dec 2020 04:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी हैं। गुरुवार की रात जमकर कोहरा पड़ा। इससे शुक्रवार सुबह खेतों में सफेद चादर बिछी दिखाई दी। शुक्रवार को सारा दिन धूप खिली रही। वहीं सर्द हवाओं के कारण दिन में भी लोग कंपकंपाते रहे। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार कोहरा पड़ने से गेहूं और जौ की फसल को फायदा होगा। वहीं आलू और चना व सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह हलका बल्लूआना के गांव पंजावा, रायपुरा, गोबिंदगढ़, सैयदावाली, ताजा पट्टी व झूमियांवाली आदि में खेतों में कोहरा जम गया। सरसों की फसल पर बर्फ जमने के कारण पौधे नीचे झुक गए।
विज्ञापन
तूड़ी के ढेरों पर कोहरे की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। स्थानीय किसान गुरवंत सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार तथा विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेतों में बर्फीली सफेद चादर से कश्मीर की वादियों जैसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि कोहरे से सरसों और चने की फसल को नुकसान हो सकता है। आलू की फसल के पत्ते पूरी तरह से नष्ट जाते हैं। उन्होंने बताया कि चौड़े पत्ते वाली फसलों पर कोहरा जम जाता है, जिससे फसलों को नुकसान होता है। गेहूं व जौ की फसलों के लिए यह कोहरा बेहद लाभदायक होगा। उन्होंने सुझाव दिया है कि कोहरे के प्रभाव को कम करने के लिए फसलों को लगातार पानी देते रहें।