Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees will seek prosperity by offering *arghya* to the Sun; the spirit of Chhath will resonate for four days.

Chandigarh News: सूर्य को अर्घ्य देकर मांगेंगे खुशहाली, चार दिन गूंजेगी छठ की छटा

Wed, 11 Nov 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Devotees will seek prosperity by offering *arghya* to the Sun; the spirit of Chhath will resonate for four days.
13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 14 को खरना और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
विज्ञापन

मेष लग्न, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर राशि की त्रिकोणीय स्थिति को ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास

नीरज कुमार
चंडीगढ़। लोक आस्था का महापर्व छठ इस बार चार दिन तक श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इसके बाद 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। इस बार 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य रविवार के दिन पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग और महाधियोग का विशेष संयोग बनेगा। इन योगों के मेल से अमृत जयंती योग का निर्माण होगा, जिसे सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है।

13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी शुरुआत
छठ महापर्व के पहले दिन यानी 13 नवंबर को व्रती नहाय-खाय करेंगे। इस दिन स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया जाएगा। 14 नवंबर को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखेंगे और शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


15 नवंबर को संध्या अर्घ्य पर बनेगा खास संयोग

सेक्टर-30 के ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, 14 नवंबर की रात 11 बजकर 10 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त होकर षष्ठी शुरू होगी। यह 15 नवंबर की रात 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। संध्या अर्घ्य के समय मेष लग्न, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर राशि का संयोग बनेगा। मेष लग्न के स्वामी मंगल, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अधिपति सूर्य और मकर राशि के स्वामी शनि हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगल को पराक्रम, सूर्य को ऊर्जा और शनि को कर्म एवं न्याय का कारक माना जाता है। इनका त्रिकोणीय मेल विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण

सेक्टर-15 के पंडित राम बहादुर मिश्र के अनुसार, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय तुला लग्न प्रभावी रहेगा। साथ ही मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। तुला लग्न के स्वामी शुक्र, मकर राशि के स्वामी शनि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अधिपति सूर्य हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं में शुक्र को भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। उषा अर्घ्य के बाद व्रती व्रत का पारण करेंगे। छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed