{"_id":"69feb31ce3a66ab2995ec9aeedfca14d","slug":"water-passage-road-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी के लिए दिन भर जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी के लिए दिन भर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी को लेकर मोहल्ला निवासियों ने
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य बस स्टैंड के पास दिन भर नेशनल हाईवे जाम रखा। सूचना के
बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनाकारियों की मांग को जल्द
पूरा करवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन नाले की सफाई पूरी होने तक लोगों ने
जाम जारी रखा।
धरनाकारियों की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता कृष्ण सिंगला, सीपीएम नेता अश्विनी कुमार, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बढेरा और पार्षद प्रोमिला चोपड़ा ने कहा कि पवित्र कौर अस्पताल वाली गली का तो बेहद बुरा हाल है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुखराज सिंह ढिल्लों, नायब तहसीलदार मोहन सिंह बराड़, ईओ रछपाल सिंह भुल्लर, ईओ परमिंदर सिंह सुखीजा समेत थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में दो जेसीबी मशीन से बस स्टैंड से सटी दशमेश मार्केट के आगे ढके हुए नाले को तोड़कर उसकी सफाई का शुरू किया गया। देर शाम करीब सात बजे नाले की पूरी तरह सफाई करवाने के बाद ही लोगों ने जाम खत्म किया।