फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two miscreants came on a stolen bike and fired at the mobile showroom

Jalandhar News: दो बदमाशों ने चोरी की बाइक पर आकर मोबाइल शोरूम पर की थी फायरिंग

Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants came on a stolen bike and fired at the mobile showroom
घटना से आधे घंटे पहले स्टेट गुरुद्वारा साहिब से चुराई थी बाइक
विज्ञापन

थाना सिटी में फायरिंग व बाइक चोरी की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी



कपूरथला। डीसी चौक के नजदीक सेशन जज निवास के सामने एमआईसी शोरूम पर सोमवार सुबह हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बदमाश वारदात के लिए जिस बाइक पर आए थे, वह घटना से कुछ घंटे पहले श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब से चोरी की थी। हालांकि जांच में जुटी पुलिस टीम अभी भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन जिस हरियाणा नंबर की सप्लेंडर बाइक पर हमलावर घटना को अंजाम देने आए थे, उसकी पहचान हो गई है।
दूसरी तरफ घटना के बाद शोरूम के मालिक नरेश मल्होत्रा (टीनू) की शिकायत पर थाना सिटी में कौशल चौधरी ग्रुप, सौरव गोल्डी के दो अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर नं. 256 दर्ज कर ली है। वहीं, बाइक के मालिक उत्तरप्रदेश के श्यामली निवासी सोनू की शिकायत पर बाइक चोरी की थी। एफआईआर नं. 257 दर्ज कर ली है। दोनों एफआईआर के दर्ज होने की पुष्टि करते हुए एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से सभी तथ्यों को देखते हुए जांच की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस टीम जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

कपूरथला बस स्टैंड रोड पर सेशन जज के निवास के सामने सोमवार सुबह 9:50 के करीब दो बदमाशों ने तीन पिस्टल से एमआईसी मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी और एक पर्ची शोरूम के कर्मी विकास कटोच को पकड़ाई थी, जिस पर कौशल चौधरी ग्रुप, सौरव गोल्डी तथा 5 करोड़ लिखा हुआ था। वहीं घटना को अंजाम देने से पहले जिस बाइक पर आरोपी आए थे, वह नजदीक ही शोरूम मालिक के घर के बाहर खड़ी की थी। शोरूम पर फायरिंग करने के बाद वह पैदल बाइक तक भागते हुए आए और फरार होते समय घर पर भी एक फायर किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच करते हुए सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू करते हुए शोरूम मालिक की शिकायत और कर्मी को पकड़ाई गई पर्ची के आधार पर दो अज्ञात (कौशल चौधरी ग्रुप सौरव गोल्डी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी अर्बन इस्टेट में पुलिस ने 7 अक्तूबर को सोनू कुमार पुत्र बेगराज कंडोला निवासी जिला श्यामली, उत्तरप्रदेश की ओर से दी शिकायत में बताया कि वह लंदन होटल के नजदीक गुड़ बेचने का काम करते हैं। 6 अक्तूबर को उसका भतीजा निशांत कुमार पुत्र कंवरपाल कंडोला निवासी श्यामली उससे मिलने आया था और 7 अक्तूबर को सुबह लगभग 8 बजे वह स्टेट गुरुद्वारा साहिब में नहाने के लिए गया था। उसने बाइक बाथरूम के नजदीक खड़ी की थी, लेकिन जब वह कुछ देर बाद बाथरूम से बाहर आया तो वहां बाइक नहीं थी, इसे किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया है। पीड़ित सोनू कुमार की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बाइक के मालिक सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बाइक चोरी होने के आधा घंटा बाद उसने 112 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा दी थी। थाना सिटी-2 अर्बन एस्टेट एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित सोनू कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और गुरुद्वारा साहिब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और बाइक मलिक से भी पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का मामला और फायरिंग के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर में समानता है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। सोमवार को हुई एमआईसी मोबाइल शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से शहर में दहशत का माहौल है। शहरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed