फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Torrential rain in Pathankot, road closed due to landslide in Kandi area

Jalandhar News: पठानकोट में मूसलाधार बारिश, कंडी क्षेत्र में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

Sun, 29 Jun 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 29 Jun 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain in Pathankot, road closed due to landslide in Kandi area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर स्थित व्यू पॉइंट के निकट भारी लैंडस्लाइड होने से शाहपुरकंडी-धार को जाने वाली सड़क बंद हो गई। धार-शाहपुरकंडी रोड पर भी लैंडस्लाइड हुआ है।

लैंडस्लाइड की जानकारी मिलते ही रणजीत सागर बांध परियोजना के कम्युनिकेशन मंडल के एसडीओ गुरमुख सिंह, राजकुमार एवं जूनियर इंजीनियर ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन सहित पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक सरकारी मशीनरी मलबा हटाने में जुटी थी। ठाकुर सुरजीत सिंह मक्खन मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते प्रोजेक्ट रोड पर स्थित व्यू पॉइंट के नजदीक पक्के पहाड़ की भारी लैंड स्लाइडिंग के कारण शाहपुरकंडी-धार कलां सड़क बंद हो गई। रोड पर गिरी बड़ी चट्टानों को तोड़कर हटाने में थोड़ा समय लगेगा। वहीं, रणजीत सागर बांध परियोजना पर कार्यरत पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी अफसर अनिल भट्ट ने बताया कि फिलहाल चेक पोस्ट नंबर दो एवं चेक पोस्ट नंबर आठ को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया गया है। मलबा हटाने के बाद इसे खोला जाएगा। उधर, लोगों का कहना है कि यदि लैंड स्लाइडिंग दिन के समय होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed