फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   to built cow memorial in Mansa million grant to continue : Bhagat

मानसा में गो स्मारक बनाने को दो करोड़ की ग्रांट जारी : भगत

Tue, 01 Dec 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 01 Dec 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
to built cow memorial in Mansa million grant to continue : Bhagat
गो सेवा आयोग के चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि मानसा जिले के जोगा में जल्द ही गो स्मारक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने दो करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान चेयरमैन भगत ने कहा कि पंजाब की कुल 472 गोशालाओं को प्रति साल 3 लाख रुपये वार्षिक वैट मुक्त रिफंड पालिसी के तहत 16 करोड़ की मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा सरकार ने फैसला कर लिया है कि प्रदेश की सभी गोशालाओं को 3 करोड़ की लागत से मुफ्त बिजली दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के जिला मानसा के गांव जोगा में राष्ट्रीय शहीदी गो स्मारक बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 2 करोड़ रुपये की ग्रांट डिप्टी कमिश्नर मानसा को भेज दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में गोधन की संभाल के लिए 3821 एकड़ जमीन की निशानदेही की गई है। इन जमीनों पर राजनीतिक, बड़े लोगों और पंचायतों ने कब्जा जमा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे खाली करवाने के लिए सीएम प्रकाश सिंह बादल की तरफ से निर्देश जारी किए हैं कि जमीनों से भू-माफिया का कब्जा हटवाकर गो धन को बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।


उन्होंने कहा कि पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए कानूनों को सख्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 1 लाख 60 हजार लावारिस पशु घूम रहे हैं।

इनको गोशालाओं में रखने के लिए हर जिले में नई गोशालाओं का निर्माण होगा। जालंधर में शाहकोट के गांव कनिया कलां में 19.5 एकड़ जमीन का चयन गोशाला बनाने के लिए किया गया है। शुरुआत में जालंधर से ही गोशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed