फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three more arrested including AAP MLA Raman Arora's relative Raju Madan

Jalandhar News: आप विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान समेत तीन और गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested including AAP MLA Raman Arora's relative Raju Madan
-दुबई भागने की फिराक में था राजू मदान, मुंबई एयरपोर्ट से किया काबू
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे आप विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। विजिलेंस ने रमन अरोड़़ा समधी राजू मदान समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राजू मदान परिवार सहित विदेश भागने की फिराक में था। विजिलेंस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। विजिलेंस की टीम सभी आरोपियों को लेकर जालंधर आ रही है।


बताया जा रहा है कि विधायक की गिरफ्तारी से ठीक पहले राजू मदान और उनका बेटा फरार हो गए थे। दोनों पिता-पुत्र गुजरात में जिस रिश्तेदार के पास रुके थे, उनकी गुजरात के सूरत में टेक्सटाइल मिल है। जब राजू मदान व उनका बेटा उनके पास पहुंचे, तो उसके कुछ ही दिन बाद ही उनका बाकी परिवार भी वहां पहुंच गया था। विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ही मदान परिवार देश छोड़ने की तैयारी कर चुका था।
विज्ञापन

दुबई के सट्टेबाज से संपर्क
राजू मदान व उनका परिवार जैसेे ही मंगलवार को दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा, वहां पर विजिलेंस टीम ने उनको काबू कर लिया। उनके साथ तीन और लोग भी हैं। बताया जा रहा है कि दुबई में एक बड़े सट्टेबाज ने अपने निजी निवास पर राजू मदान व उनके परिवार को शरण देनी थी। इस बुकी के रमन अरोड़ा व राजू मदान से करीबी संबंध रहे हैं। यह बुकी भी अब जांच एजेंसियों के रडार पर है। यह आशंका भी जताई जा रही है कि राजू मदान के जरिये कई लेन-देन किए गए, जिसकी जांच आने वाले समय में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article