फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three, accused, six, days, remand

तीनों आरोपियों का छह दिन का रिमांड बढ़ा

Thu, 02 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 02 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल कपूरथला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे पर हमले के
विज्ञापन
मामले में शक के आधार पर हिरासत में लिए तीनों आरोपियों का छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। वहीं वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे विक्रमजीत पैंथे को स्थानीय घई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की ओर से पैंथे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


पैंथे पर हमला किसी अपराधी नेे जेल से साजिश कर करवाया है। इस आशंका के मद्देनजर बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कपूरथला मेहताबगढ़ के रिंका, हैरी और लाली को केस में नामजद किया था। बुधवार को तीनों को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा था। वीरवार पुलिस नेे दोबारा तीनों को अदालत में पेश किया, वहां पर उनका छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया है। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि केस में तीनों आरोपियों से काफी पूछताछ की जानी है। उनको आगे जांच के लिए किसी स्थान पर भी ले जाया जाना है। इसके बाद तीनों का छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया है।



किसी से कोई दुश्मनी नहीं : पैंथे
विक्रमजीत पैंथे ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एक साल में जेल के भीतर से ही ड्रग्स व मोबाइल के करीब 100 केस दर्ज करवाए हैं, किसी को भी छोड़ा नहीं गया है। यह तो ड्यूटी का एक हिस्सा है, लेकिन कभी किसी से निजी रंजिश रख ड्यूटी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed