फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The work of removing big fish from Sukhna Lake started

Jalandhar News: सुखना लेक से बड़ी मछलियों को हटाने का काम शुरू

Mon, 13 Mar 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The work of removing big fish from Sukhna Lake started
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के पशुपालन और मत्स्य विभाग ने पारिस्थितिकी संतुलन (इकोलॉजिकल बैलेंस) के लिए सुखना लेक से बड़ी मछलियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 13 से 22 मार्च तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सुखना झील से बड़ी मछलियों को हटाने का कार्य वन विभाग की सिफारिश के बाद किया जाता है क्योंकि बीते वर्ष बरसातों के दौरान बड़ी संख्या में मछलियां मृत पाई गई थीं। मछलियां पकड़ने का काम छोटे आकार के जाल के साथ किया जाएगा ताकि छोटी मछलियां सुरक्षित हो सकें। जाल रात में 8 से सुबह 6 बजे तक लगाए जाएंगे ताकि सुखना लेक में रूटीन की मनोरंजक गतिविधियां किसी भी तरह से प्रभावित न हों। मछली पकड़ने का क्षेत्र अलग होगा और ये रेगुलेटरी एंड की ओर होगा। सुखना लेक में जल्द ही नई मछलियां भी छोड़ी जाएंगी। विभाग ये काम वन विभाग और पंजाब यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के सहयोग से पूरा करेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सुखना के पारिस्थितिकी संतुलन को बेहतर बनाना है। सुखना लेक एक छोटी झील है और बड़े जल निकायों या बहते पानी के विपरीत है। इस तरह की झीलों में वनस्पतियों और जीवों की अपनी अलग आवश्यकताएं होती हैं। ये परिवर्तनों के प्रति बहुत संवेदनशील होती हैं। बड़े आकार की मछलियों को हटाने से प्रवासी पक्षियों की बेहतर फीडिंग के लिए छोटी मछलियों की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed