फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ten-year-old girl raped, accused absconding

दस साल की बच्ची से दुराचार, आरोपी फरार

Wed, 09 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 09 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ten-year-old girl raped, accused absconding
मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक 10 साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान राहुल कुमार सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बिहार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसने अपनी ननद की बेटी को गोद ले रखा है। वे जिस घर में रहते हैं, उसमें कई कमरे हैं। उनके बगल वाले कमरे में राहुल सिंह रहता है। बुधवार को उसकी बेटी सो रही थी और वह साथ वाले कमरे में थी।


उसने अपनी बेटी की चीख सुनी तो वह भागकर साथ वाले कमरे में गई तो वहां से राहुल सिंह उसको धक्का देकर भाग निकला। उसकी बेटी रो रही थी और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। वह तत्काल बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुराचार की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed