{"_id":"57138bca4f1c1b4c2310fbd1","slug":"temperature-40-degree-april-month-summer-season-sunny-days-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में ही 40 के पार पहुंच गया जालंधर का तापमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में ही 40 के पार पहुंच गया जालंधर का तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 17 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में धूप से खुद को बचाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रविवार को जालंधर का तापमान 40 डिग्री पार कर गया। इस हफ्ते यह तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अप्रैल माह में ही तापमान का 42 डिग्री तक पहुंच जाना इस बात को दर्शा रहा है कि इस बार मई व जून में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
बीते कुछ सालों से मई और जून को लू चलनी शुरू होती थी, लेकिन इस बार यह लू अप्रैल माह में ही चलनी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस बार बढिया बारिश होने की संभावना है लेकिन जब तक बारिश नही होती तब तक लोगों को इस भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
शहर में दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में रौनक गुम हो गई है। इसकी वजह से दुकानदारों का काम सुबह 12 बजे से पहले और शाम को 7 बजे के बाद ही चल रहा है। जूस, कुलफी, आइसक्रीम जैसे ठंडे पदार्थ की दुकानों पर रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। लोगों के घरों और दफ्तरों में एसी चलने शुरू हो गए हैं। डिप्टी चीफ इंजीनियर नार्थ गोपाल शर्मा का कहना है कि बिजली की कमी नहीं है। लोगों को बिजली संबंधी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसी भी तरह की बिजली खराबी को जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी। बिजली संबंधी किसी भी तरह की परेशानी के हल के लिए लोग बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।