फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven-ridden bodies of devotees boat overturns

नाव पलटने से डूबे सात श्रद्धालुओं के शव मिले

Sat, 05 Oct 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी
अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी Updated Sat, 05 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven-ridden bodies of devotees boat overturns
कपूरथला के निकट ब्यास में नाव पलटने से डूबे सात श्रद्धालुओं के शव मिल गए हैं। नदी के टापूनुमा क्षेत्र के गांव बाऊपुर से मंड मुहम्मदाबाद से करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में शनिवार को ये शव मिले।
विज्ञापन


 गोताखोरों ने सात शवों को दरिया से ढूंढ निकाला है। अब दो लोगों के शव नहीं मिले हैं। सबसे पहले हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह का शव मिला।

उसके बाद जसबीर सिंह जस्सा पुत्र मेजर सिंह का शव निकाला गया। सुबह 11 बजे तक 5 शवों को निकालकर सुल्तानपुर लोधी के अस्पताल लाया गया।

दोपहर करीब 3 बजे तक दो और शव मिले। शनिवार को हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जसबीर सिंह जस्सा पुत्र मेजर सिंह, बचन सिंह पुत्र गंगा सिंह, हरदेव सिंह पुत्र प्यारा सिंह, हरदेव सिंह पुत्र सकत्तर सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सविंदर सिंह और कंवलजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह के शव निकाले गए।
विज्ञापन



 डीसी तरनतारन बीएस धारीवाल ने सात शवों के मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शेष दो लोगों जुगराज सिंह और वस्सण सिंह पुत्र जरनैल सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार गांव मुंडा जिला तरनतारन पत्तन से 17 श्रद्धालु नाव में सवार होकर जिला कपूरथला के मंड क्षेत्र के गांव बाऊपुर की ओर आ रहे थे। नाव पलटने से 9 लोग डूब गए थे। आठ ने तैरकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed