फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Scheduled Castes and backward classes, welfare minister, Gulzar Singh Rnike, muktsar, jalandhar

पंजाब विकास पक्ष से देश का अग्रणी सूबा : रणीके

Sun, 31 Jul 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 31 Jul 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Castes and backward classes, welfare minister, Gulzar Singh Rnike, muktsar, jalandhar
मुक्तसर में आयोजित वर्कर बैठक के दौरान मौजूद मंत्री गुलजार सिंह रणीके, जत्थेदार कोलियांवाली और रोजी बरकंदी। - फोटो : अमर उजाला
शिअद अनुसूचित जाति विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणी भलाई मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने कहा कि जहां राज्य सरकार की बदौलत पंजाब को विकास पक्ष से देश का अग्रणी सूबा बनाया जा चुका है। वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी सरकार विशेष तरजीह देती आई है।
विज्ञापन


मंत्री रणीके रविवार को मुक्तसर में आयोजित वर्कर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के गौरवशाली विरसे को यादगारें बनाकर संभालने के लिए 2500 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी की यादगार भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार ने कहा कि पंजाब के अलावा किसी अन्य राज्य में एससी वर्ग के लोगों को इतनी सहूलियतें नहीं मिल रहीं, जितनी यहां कि सरकार दे रही है। यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एससी विंग मालवा जोन के अध्यक्ष विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू, एससी विंग के जिला अध्यक्ष परमिंदर पाशा, मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी समेत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed