{"_id":"638cd71403ac1a04ee79005f","slug":"sambhar-who-strayed-from-the-forest-died-after-being-hit-by-a-vehicle-pathankot-news-pkl4703220136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जंगल से भटके सांभर की वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जंगल से भटके सांभर की वाहन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट (धारकलां)। पठानकोट-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव जंडवाल के निकट एक सांभर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में खून से लथपथ सांभर को तड़पता देख राहगीरों ने उठाया और मामून कैंट पुलिस को सूचित किया।
वहीं, पुलिस ने वन्य जीव विभाग को घटना संबंधी जानकारी दी। वन्य जीव विभाग ने सांभर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन्य जीव विभाग पठानकोट के गार्ड अभ्यास सैनी ने बताया कि मृतक नर सांभर की आयु लगभग 6 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आसपास से जुटाई जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के करीब सांभर ने मामून मिलिट्री स्टेशन की दीवार फांदी, जिससे वह नेशनल हाइवे के बीचोबीच आ गया। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वन गार्ड ने बताया कि उक्त प्रजाति वन्य जीव विभाग की तीसरी श्रेणी में आती है। उन्होंने बताया कि शव का पशुपालन विभाग के अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में बर्फ के चलते पहाड़ों पर चारे की कमी होने से वन्य जीव निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। इसके चलते वह वन से भटककर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
फोटो - 3 - पठानकोट में मृत सांभर के पास जांच करने पहुंचे पुलिस और वन्य जीव विभाग के अधिकारी।