{"_id":"4f2a0b7cef94c508eceb598992049538","slug":"rubber-factory-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबड़ फैक्टरी में अचानक आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबड़ फैक्टरी में अचानक आग, लाखों का माल जला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला रोड पर सर्जिकल कांप्लेक्स स्थित एक रबड़ फैक्टरी में सोमवार सुबह
विज्ञापन
अचानक आग लग गई। इससे मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने की
वजह का पता नहीं चल सका है, आशंका है कि शार्ट सर्किट से ही लगी है। इस आग
को बुझाने में लगभग पांच घंटे से अधिक समय लग गया।
फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने लगभग चालीस बार चक्कर लगाकर आग को बुझाया। इसके लिए दमकल विभाग को काफी मुशक्कत करनी पड़ी। रबड़ की चप्पल के वेस्ट मटिरियल को आग लगने से दमकल विभाग के कर्मियों को जेसीबी से फैक्टरी की दीवार को गिराना पड़ा। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग से उन्हें लाखों का नुकसान हो गया।
विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार के अनुसार आग इतनी जबरदस्त थी कि साथ वाली फैक्टरी एएस प्रिंर्ट्स व पैकर्स की छत पर पड़ी स्याही और मशीनरी को भी चपेट में लिया। इससे साथी वाली फैक्टरी को भी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए तत्काल केमिकल का इस्तेमाल भी किया, बाद में सात गाड़ियों को मौके पर लगा दिया गया। उन्होंने लगभग 40 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।
राजिंदर कुमार के अनुसार आग लगने की वजह कुछ भी हो सकती है, ज्यादा गर्मी से भी रबड़ को खुद ही आग लग सकती है। इसकी जांच की जा रही है। आग लगने से साथ की फैक्टरी को भी काफी खतरा था, क्योंकि नीचे हाल में भारी मात्रा में कागज, गत्ता पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर एक पानी की गाड़ी तैनात की गई है।
एसके रबड़ के मालिक कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी फैक्टरी में वेस्ट रबड़ को दोबारा रि-साइकिल कर माल तैयार किया जाता है। सुबह साढ़े चार बजे उन्हें वर्करों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब तक वे पहुंचे, आग काफी फैल चुकी थी। इसकी जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हुई, लेकिन आग भीषण हो गई थी। करीब दस बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग से सारी मशीनें और सामान जलकर राख हो गया। उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी 28 साल पुरानी है।