फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Roof collapses on sleeping family, woman dies pathankot

घर पक्का करने के लिए सरकार ने नहीं दी ग्रांट, सो रहे परिवार पर गिरी छत, महिला की मौत, 4 घायल, पति की हालत गंभीर

Fri, 19 Jun 2020 05:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Roof collapses on sleeping family, woman dies pathankot
पठानकोट में वीरवार की रात गिरी मकान की छत। - फोटो : PATHANKOT
गांव नरोट मेहरा में वीरवार की देर रात 2 मकानों की छत एक साथ गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसकी 3 बेटियां और पति घायल हो गए। पति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान कविता देवी के तौर पर हुई है। मृतका की बेटी शमा ने बताया कि देर रात 12 बजे के करीब वह पानी पीने के लिए उठी तो छत चरमरा रही थी और उसका कुछ हिस्सा गिर चुका था। उसने शोर मचाया और परिवार को जगाया। शोर सुनकर उसकी दोनों बहने झट से कमरे से बाहर निकल आईं पर माता-पिता पर छत का बड़ा हिस्सा गिर गया। मां कविता पर अधिक मलबा गिरने वह दब गई। लकड़ी की सिल्ली गिरने से पिता रवि कुमार भी लहूलुहान हो गया। जब तक पड़ोसियों की मदद से कविता के ऊपर से मलबा उठाया वह दम तोड़ चुकी थी। अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। वहीं, सरना के निजी अस्पताल में पिता रवि की हालत गंभीर बनी है। पड़ोसी के मकान की छत गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शमा ने बताया कि उनके पिता रवि कुमार ने कच्चे मकान को पक्का करने के लिए सरकारी ग्रांट की फाइल डेढ़ साल पहले सरपंच के माध्यम से संबंधित विभाग को दी थी। उसके पिता दफ्तर के चक्कर लगाते रहे और कोई सुनवाई नहीं हुई। शमा ने सरकार के दावों को खोखला बताते कहा कि उसके पिता मजदूरी करके परिवार को पालते थे। सरकार विकास और गरीबों की मदद के दावे तो करती है पर असलियत इससे कोसों दूर है। विधायक जोगिंद्रपाल ने कहा कि इस बाबत डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा से बात हो गई है। गांव नरोट मेहरा में 4 मकान हैं, जिन्हें तुरंत रिपेयर की जरूरत है। उन्हें विशेष फंड से बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:-1- पठानकोट में मकान की छत गिरी और मृतक महिला की फाइल फोटो।

मृतक महिला की फाइल फोटो।

मृतक महिला की फाइल फोटो।- फोटो : PATHANKOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed