{"_id":"5f44ed1b8ebc3eabec6b22fc","slug":"report-of-sukhbir-harsimrat-and-son-daughter-corona-negative-muktsar-news-pkl385698348","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर, हरसिमरत व बेटा-बेटी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर, हरसिमरत व बेटा-बेटी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पुत्री गुरलीन कौर और पुत्र अनंतवीर बादल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बादल परिवार की सुरक्षा में तैनात कर्मियों व अन्य मुलाजिमों की रिपोर्टें पॉजिटिव आने के बाद सोमवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, गुरलीन कौर व अनंतवीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट आ गई है।
नोडल अफसर डॉ. परमदीप संधू ने बताया कि सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल, गुरलीन कौर व अनंतवीर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सैंपल नहीं लिए गए हैं। वह बादल स्थित निवास पर ही होम क्वारंटीन चल रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों समेत बादल परिवार में कार्यरत मुलाजिमों में कुल 18 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद बादल निवास को माइक्रो कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था।
मुक्तसर में 11 नए संक्रमित मरीज मिले
जिले में मंगलवार को 11 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि इन केसों में चार मुक्तसर, पांच मलोट, एक गिद्दड़बाहा, एक गुरुसर का शामिल है। वहीं 15 मरीज मंगलवार को स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए। अब तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की गिनती 405 हैं। अभी भी 287 पॉजिटिव मरीजों को इलाज चल रहा है।