फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   puran singh is a liar

नूरमहल काउंसिल प्रधान बोले, झूठ बोल रहा है पूर्ण सिंह

Sun, 09 Feb 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 09 Feb 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
puran singh is a liar
नूरमहल स्थित डेरा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के  खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्ण सिंह के खिलाफ डेरे के प्रबंधकों ने अब वहां के राजनीतिज्ञों को मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन



रविवार को नूरमहल नगर काउंसिल के चार बार प्रधान रहे तीर्थ राम संधू मैदान में उतर आए और कहा कि पूर्ण सिंह झूठ बोल रहा है और गलत बयानबाजी कर रहा है।



प्रेस नोट जारी कर तीर्थ राम संधू ने कहा कि महाराज आशुतोष गहन समाधि में लीन है और अटूट विश्वास है कि वह लौटकर आएंगे। तीर्थ राम संधू ने कहा कि वह 1983 से महाराज आशुतोष पर विश्वास रखते हैं और उनका परिवार सहित डेरे पर आना जाना रहता है।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कभी पूर्ण सिंह को चालक के रूप में नहीं देखा। महाराज आशुतोष जी ने जो कहा वह कहकर दिखाया है, वह पूर्ण गुरु हैं। जो धार्मिक ग्रंथों के आधार पर ब्रह्मज्ञान प्रदान करते हैं। उनकी क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगाना बहुत बड़ी भूल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईकोर्ट जाऊंगा : पूर्ण सिंह
महाराज आशुतोष का चालक होने का दावा करने वाले पूर्ण सिंह का कहना है कि उन्हें नशेड़ी कहना एक गहरी साजिश का हिस्सा है। नूरमहल के कुछ लोगों ने उन पर नशेड़ी होने का आरोप लगाया है, वह इसको साबित करके दिखाएं। उनके टेस्ट करवाए जाएं, अगर झूठ निकले तो आरोप लगाने वालों को सजा मिले। पूर्ण सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने उस पर नशेड़ी होने का आरोप लगाया है, वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed