{"_id":"de30943af107641d7439459351299283","slug":"punjab-jalandhar-tarantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन पीड़िता बोली, मुझे मिल रही हैं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन पीड़िता बोली, मुझे मिल रही हैं धमकियां
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 03 Mar 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन में पुलिस की मारपीट का शिकार हुई लड़की ने सोमवार को कहा कि उसको अज्ञात नंबरों से फोन कॉल्स आ रही हैं, जिससे वह बहुत डरी हुई है और अपनी जमा दो कक्षा के पेपर भी नहीं दे पा रही है।
तरनतारन कांड का शिकार लड़की सोमवार को कांग्रेस नेत्री निमिशा मेहता के कार्यालय पहुंची थी। लड़की ने कहा कि उसको सीआरपीएफ के पांच जवान सुरक्षा के लिए दिए गए हैं, उनके पास तो गाड़ी है लेकिन उसके पास कोई वाहन नहीं है। इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने वाहन उपलब्ध करवाने की भी मांग की।
पीड़ित लड़की सोमवार को तरनातन से बस में सवार होकर आई और उसकी सुरक्षा के लिए तैनात जवान बस के पीछे अपनी सुरक्षा जिप्सी से जालंधर तक पहुंचे। पहले लड़की को सरकारी गाड़ी प्रदान की गई थी, लेकिन अब उसके पास अब कोई भी वाहन नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, नमिशा मेहता ने कहा कि लड़की के साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की गई थी, जिसको लेकर पूरे देश में बेहद हंगामा हुआ था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अब लड़की को अज्ञात नंबरों से कॉल्स आ रही हैं और सुरक्षा के लिए उसके पास पूरे साधन तक नहीं हैं।