फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, sukhbir, project

सूबे में अगले साल से बिजली सस्ती करेंगे : सुखबीर

Mon, 10 Feb 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 10 Feb 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, sukhbir, project
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने आने वाले समय में पंजाब वासियों को बिजली सस्ती करने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सोमवार को जालंधर में 723 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


जालंधर में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले चंदन नगर आरयूबी का नींव पत्थर रखते हुए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब अब पावर सरप्लस राज्य बन चुका है। आने वाली गर्मियों में एक मिनट पावर कट नहीं लगेगा उलटा पंजाब सरकार बाहरी राज्यों को बिजली बेचेगी। इससे पंजाब सरकार को काफी मुनाफा होगा। उस मुनाफे को सरकार किसी अन्य कार्य में नहीं लगाएगी अलबत्ता पंजाब में बिजली सस्ती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि हरेक जिले से दूसरे जिले तक फोर लेन रोड बनाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ खर्च होंगे।
शहरों व मंडियों में सीवरेज व पानी की व्यवस्था के लिए 15 हजार करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। पंजाब में सारे प्रोजेक्ट छह माह के भीतर शुरू हो जाएंगे और यह 2-3 साल के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। जालंधर, लुधियाना व अमृतसर में विकास के कार्यों की वे खुद देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल-मोदी की जोड़ी, नोटों का ट्रक लाएंगे दिल्ली से
सुखबीर ने नींव पत्थर के दौरान मोदी के लिए वोट मांगा और कहा कि मोदी अगर देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो इसका फायदा पंजाब सरकार को होगा। सीएम प्रकाश सिंह बादल की एक भी बात मोदी मोड़ते नहीं हैं। पंजाब में तो सरकार अपनी है, अगर दिल्ली में बनी तो नोटों से भरे ट्रक पंजाब लेकर आएंगे और विकास के लिए बांट देंगे।

कालिया ने मांगे पांच फ्लाईओवर, सुखबीर बोले सात ले लो
विधायक मनोरंजन कालिया ने अपने इलाके में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से पांच फ्लाईओवर मांगे, जिसके जवाब में सुखबीर ने स्टेज से ही कालिया को कहा कि पांच नहीं आप सात फ्लाईओवर मेरे से पास करवाओ। जिस पर लोगों ने तालियों से उनका धन्यवाद किया।

इनका उद्घाटन किया
- फिल्लौर में सुखबीर बादल ने 15.05 करोड़ की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर रखा।
- नकोदर में 13.66 करोड़ की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का नींव पत्थर रखा।
- जालंधर-कपूरथला मार्ग पर एलिवेटिड रोड का नींव पत्थर भी सुखबीर बादल ने रखा। इस पर 55 करोड़ रुपये खर्च आएंगे।
- 550 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय योजना का नींव पत्थर रखा। इस प्रोजेक्ट को पुडा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी से तैयार करवाएगी। इसमें 832 हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार होंगे। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी से करवाया जाएगा। सूबे में जालंधर पहला राज्य होगा, जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय योजना तैयार की जा रही है।

- जालंधर में सोढ़ल फाटक पर 42 करोड़ की लागत से बनने वाले आरयूबी का नींव पत्थर सुखबीर ने रखा और इसके लिए सीपीएस केडी भंडारी को बधाई दी।
- आदमपुर स्थित सीवरेज एंड ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा, जिस पर 39 करोड़ की लागत आएगी।
- 53 लाख की लागत से बनने वाले आदमपुर स्थित खेल परिसर का नींव पत्थर के अलावा आदमपुर में ही आईटीआई भवन का नींव पत्थर रखा। इस पर 8.63 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed