फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, cricket, harbhajan singh

मां बोली बेटा हरभ्ाजन अपने हुनर को फिर लोगों के सामने लाएगा

Wed, 20 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 20 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह भज्जी की टीम इंडिया में वापसी से जालंधर में खुशी का माहौल बन गया है। भज्जी प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


हरभजन की बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन की घोषणा के बाद उनक् चाहने वालों का कहना है कि हरभजन सिंह में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। चयनकर्ताओं ने उसके टैलेंट को समझ लिया है। भज्जी बांग्लादेश दौरे में शानदार प्रदर्शन करेगा।

हरभजन की माता अवतार कौर ने कहा कि उनका बेटा अपने हुनर को फिर लोगों के सामने प्रदर्शित करेगा। उन्हें बेहद खुशी है। कुछ देर के लिए भज्जी इंडिया टीम से बाहर रहा, मगर उससे टीम में वापस जाने की लगन नहीं छोड़ी। इसी लगन ने उसे फिर से टीम में खेलने का मौका दिया है।
विज्ञापन


भज्जी के बचपन के दोस्त विक्रम सिद्धू ने कहा कि बड़ा अच्छा लग रहा है की भाजी ने टीम इंडिया में वापसी की है। उन्होंने इसके लिए बहुच मेहनत की है। वह हिम्मत नहीं हारे बल्कि दिन रात क्रिकेट के अभ्यास में जुटे रहे। जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरजीत राय बिट्टा ने कहा कि बचपन से ही हरभजन में क्रिकेट के प्रति बेहद जनून रहा है। वह कुछ देर के लिए टीम से बाहर जरूर रहा, मगर हौसला नहीं हारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन करेगा। कोच दविंदर अरोड़ा ने कहा कि हरभजन का परफॉरमेंस हमेशा ही बेहतरीन रहा है। उसकी टीम में वापसी से टीम सदस्यों को काफी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed