{"_id":"403bd38dcd04bf49a2de48cc70647819","slug":"punjab-jalandhar-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार पर फेंका तेजाब, लूट की नीयत से हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार पर फेंका तेजाब, लूट की नीयत से हमले की आशंका
अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
आदर्श नगर पार्क के पास बुधवार को दिनदहाड़े बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने बस्ती पीरदाद के रहने वाले एक सुनार को रोककर उस पर तेजाब फेंक दिया और उसकी तलाशी ली।
बाद में उसकी कमीज को फाड़कर इसलिए साथ ले गए ताकि उनकी कोई सुबूत न मिल पाए। तीनों लुटेरे नकाबपोश थे और वारदात के बाद आराम से फरार हो गए। सुनार का मुंह और छाती पर तेजाब गिरने से जल गया।
सूचना पाकर पहले थाना पांच की टीम मौके पर पहुंची लेकिन मामला दो नंबर डिवीजन का होने के कारण थाना दो के एसएचओ नवदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। घायल नवीन तलवाड़ को बस्ती शेख स्थित सूद अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायल नवीन तलवाड़ शिव सेना के जिला सचिव भी हैं और शिव सेना नेताओं ने तत्काल मामले को हल करने के लिए पुलिस कमिश्नर से मांग की है।
विज्ञापन
एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तफ्तीश कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घायल नवीन तलवाड़ ने बताया कि वे बस्ती पीरदाद के रहने वाले हैं और शिव सेना इकाई के जिला सचिव हैं। उनकी सुनार की दुकान लाल बाजार सुनार मार्केट में है।
बुधवार को वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे। अभी वे आदर्श नगर पार्क के निकट पहुंचे थे कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और तेजाब फेंक दिया। नवीन ने बताया कि वे जमीन पर गिर गया और तभी लुटेरों ने उसकी कमीज पकड़ ली और जेबों पर हाथ फेरने लगे। एक लुटेरे ने कमीज यह कहकर फाड़ डाली कि इससे सुबूत मिट जाएंगे। जब लुटेरों को उसके पास से कुछ नहीं मिला तो वे फरार हो गए।
नवीन तलवाड़ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। नवीन तलवाड़ की कहानी पर पुलिस अभी तक यकीन नहीं कर रही है, इसलिए पुलिस कई थ्योरी से जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी इस बात को भी लेकर जांच कर रहे हैं कि कहीं हमले की वजह किसी लड़की से प्रेम संबंध तो नहीं। नवीन तलवाड़ पर एसिड अटैक से उसके चेहरे व छाती पर ही इसका असर हुआ है।