फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Congress State President Navjot Singh Sidhu reached Jalandhar

राजनीति: जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- पहले पांच मुद्दों का हल जरूरी, बेअदबी की घटनाओं में इंसाफ मिले

Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को जांलधर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू की यह पहली जालंधर यात्रा थी। इस दौरान जालंधर शहर के चारों विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत के लिए पहुंचे। बेशक दो विधायक सुशील रिंकू और राजिंदर बेरी खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रहे हैं लेकिन गुरुवार को सिद्धू के आगमन पर चारों विधायक कांग्रेस भवन में मौजूद रहे। सिद्धू के स्वागत के लिए तमाम नेता सुबह से ही कांग्रेस भवन पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Punjab Congress State President Navjot Singh Sidhu reached Jalandhar
जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जालंधर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पांच मुद्दे उठाए हैं, सबसे पहले इनका समाधान होना जरूरी है। जिसमें ड्रग, बेअदबी, बिजली समझौते और तमाम यूनियनों के चल रहे प्रदर्शन सहित कुछ अन्य मुद्दे शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं अप्रत्यक्ष रूप से अकाली दल के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि सबको पता है कि बेअदबी के असली दोषी कौन हैं? उनको सलाखों के पीछे पहुंचाने की आवाज पूरे विश्व में बसे पंजाबियों की तरफ से उठाई जा रही है। सिद्ध ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जो 18 सूत्रीय फॉर्मूला दिया है, उसे पंजाब में हर हाल में लागू करवा कर ही रहूंगा, इसके बीच जो भी रोड़ा आएगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के हितों के कुछ प्रस्ताव रखे हैं। उनमें सबसे अहम प्रस्ताव काले कानून हैं, जो संविधान के खिलाफ हैं, उनको खत्म करवाना है। सिद्धू ने कहा काले कानूनों में सबसे अहम बिजली को लेकर कंपनियों के साथ बादल सरकार द्वारा किए गए समझौतों के बाद बनाए गए कानून भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया ने सोलर ऊर्जा को लेकर भी महंगा करार किया है, यह सभी रद्द करवाने हैं। पंजाब के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है, जबकि सरकार बादलों द्वारा किए गए समझौतों का भुगतान कर रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि मैं कांग्रेसियों के दिलों की पहरेदारी करता आया हूं। मैं उनका पहरेदार हूं। 

पंजाबियों के दिल की आवाज हमेशा से उठाते आया हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। सिद्धू ने किसानों को दी जा रही सब्सिडी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि पंजाब में किसानों को हर साल 10000 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि दिल्ली में केजरीवाल सरकार सिर्फ 1700 करोड़ रुपये की सब्सिडी ही देती है। 

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोग चाहते हैं कि गुरु साहिब की बेअदबी करने वालों को सख्त सजा मिले। सिद्धू ने नशा तस्करों की मदद करने वाले अफसरों का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 फुट लंबे अधिकारी नशा तस्करों के साथ सोते थे, उनके साथ गहरे रिश्ते थे। 

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सील बंद लिफाफे में एसटीएफ की तरफ से इस मामले की रिपोर्ट दाखिल की गई है, वह लिफाफे भी खुलने चाहिए। सिद्धू ने सभी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि चाहे वह डॉक्टर हों या नर्स या फिर सफाई कर्मचारी, अगर वे अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनसे बात की जानी चाहिए। उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

गुटबाजी दूर कर सभी विधायक हुए शरीक
जालंधर सिटी के चारों विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत के लिए पहुंचे। बेशक दो विधायक सुशील रिंकू और राजिंदर बेरी खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रहे हैं लेकिन गुरुवार को सिद्धू के आगमन पर चारों विधायक कांग्रेस भवन में मौजूद रहे। सिद्धू के स्वागत के लिए तमाम नेता सुबह से ही कांग्रेस भवन पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed