{"_id":"582f01d84f1c1b5636900f3d","slug":"protest-ministerial-worker-union-protest-for-demands-fury-march-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन ने निकाला रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : अमर उजाला
मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन की ओर से अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए शुरू की गई कलम छोड़ हड़ताल के तहत शुक्रवार को काली झंडी लेकर शहर में रोष मार्च किया गया। इस दौरान कर्मियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
रोष रैली करने के बाद गुरु गोबिंद सिंह पार्क से मार्च शुरू किया गया। यह मार्च कोटकपूरा चौक, रेलवे रोड, माल गोदाम रोड, घास मंडी व बैंक रोड से होते हुए वापस कोटकपूरा चौक में आकर समाप्त हुआ। यूनियन के अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल ने बताया कि राज्य सरकार उनकी मानी हुई मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है।
सरकार ने कर्मियों को सड़कों पर उतरने के लिए विवश कर दिया है। मिनिस्टीरियल कर्मचारी 1995 के कानून अनुसार पदों को तुरंत मंजूर कर स्टाफ देने, सुपरिंटेंडेंट माल से तहसीलदार पदोन्नति के लिए तजुर्बे की शर्त पांच वर्ष के बजाय तीन वर्ष करने, शर्त पूरी करते सीनियर सहायक को नायब तहसीलदार पदोन्नति करने, सुपरिंटेंडेंट व निजी सहायक की पदोन्नति के अधिकार डीसी को देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू, कर्मजीत शर्मा, काला सिंह बेदी, बसंत सिंह राजू, परमजीत सिंह, वेद प्रकाश, अंग्रेज सिंह, राज कुमार, गुरलाल सिंह, अशोक कुमार, मनदीप भंडारी, परमजीत सिंह, ओमपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, बीरबल शर्मा और दलजीत सिंह भी मौजूद थे।