फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pavarcom will send notice to the BJP in power theft

बिजली चोरी में भाजपा को नोटिस भेजेगा पावरकॉम

Sun, 27 Oct 2013 10:43 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 27 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pavarcom will send notice to the BJP in power theft
जालंधर में भाजपा के जिला दफ्तर के उद्घाटन मौके पर बिजली चोरी के आरोपों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पावरकॉम ने इस मामले में जिला प्रधान सूभाष सूद को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


 शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया था। आरोप है कि इस दौरान लगाए बिजली सिस्टम को चोरी की बिजली से चलाया गया था।
विज्ञापन


रविवार को जिला कांग्रेस ने इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ाने की बात कही है। कांग्रेस के प्रधान अरुण वालिया ने कहा कि वह इस मामले को हाईकोर्ट में लेकर जाएंगे। वालिया ने कहा कि पावरकॉम को चाहिए था कि वह खुद ही संज्ञान लेता और भाजपा पर बिजली चोरी का मामला दर्ज करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट कंवल सचदेवा ने कहा कि अगर आम आदमी बिजली चोरी करता है तो पावरकॉम तुरंत चोरी का केस दर्ज कर भारी जुर्माना ठोक देती है। अब भाजपा ने बिजली चोरी की है तो उस मामले में बिजली विभाग चुप्पी साधे है। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता हाजिर थे।


उधर, पावरकॉम के एसई गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें बिजली चोरी के बारे में पता चला है। सोमवार को इस संबंध में भाजपा के जिला प्रधान सुभाष सूद को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed